नेर में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, गुटखा और सुपारी की अवैध ढुलाई पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 लाख 10 हजार 890 रुपये का माल जब्त, बोलेरो पिकअप वाहन भी पुलिस के कब्जे में

नेर में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, गुटखा और सुपारी की अवैध ढुलाई पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
11 लाख 10 हजार 890 रुपये का माल जब्त, बोलेरो पिकअप वाहन भी पुलिस के कब्जे में
नेर | जिला प्रतिनिधि शेख महेबूब
नेर:यवतमाल जिले के नेर में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, गुटखा, सुगंधित सुपारी एवं अन्य तंबाकूजन्य पदार्थों की अवैध ढुलाई के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रतिबंधित तंबाकूजन्य पदार्थों का भारी मात्रा में भंडार ले जा रहे महिंद्रा कंपनी के सफेद रंग के बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई में कुल 11 लाख 10 हजार 890 रुपये का माल बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 नवंबर 2026 को नेर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई के उद्देश्य से पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान गोपनीय सूचना मिली कि MH-29-CM-0204 क्रमांक का महिंद्रा कंपनी का सफेद रंग का बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन प्रतिबंधित सुगंधित सुपारी, तंबाकू, गुटखा एवं अन्य तंबाकूजन्य पदार्थों का भारी भंडार बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा है। उक्त वाहन दरव्हा से नेर रोड पर करसना परिसर में खड़ा होने की जानकारी मिली।
गोपनीय सूचना की पुष्टि करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके पश्चात पंचों को साथ लेकर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान बताए गए विवरण के अनुसार बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन दिखाई दिया। वाहन की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पंचों की उपस्थिति में तलाशी ली गई। वाहन के पीछे मालवाहक हिस्से में रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों से शासन द्वारा प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, गुटखा, सुगंधित सुपारी एवं अन्य तंबाकूजन्य पदार्थों का बड़ा भंडार बरामद हुआ।
वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शेख फैजान शेख अहमद (उम्र 22 वर्ष), निवासी खाटीकपुरा, दरव्हा, जिला यवतमाल बताया।
जब्त माल का विवरण
प्रतिबंधित तंबाकूजन्य पदार्थों की कीमत : 3 लाख 10 हजार 890 रुपये।
माल की ढुलाई में इस्तेमाल बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन की कीमत : 8 लाख रुपये।
कुल जब्त माल की कीमत : 11 लाख 10 हजार 890 रुपये।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा यवतमाल के स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सतीश चव्हाण के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक शिवशंकर कायंदे, अमलदार कुनाल मुंडेकर, मिथुन जाधव, किशोर झोंडेकर, सचिन मलाये, पवन ढवळे तथा वाहन चालक पुलिस कांस्टेबल अमित कुमार सहित यवतमाल स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने सहभाग लिया।

