डेढ़ साल के बच्चे की शारीरिक प्रताड़ना-मारपीट से मौत:लाइटर-सिगरेट से शरीर जलाया, 51 चोटों के निशान; मां और उसका लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

1 Min Read




केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के नेडुमंगड में लगातार शारीरिक प्रताड़ना और मारपीट से एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने उसकी मां अखिला और उसके लिव-इन पार्टनर अशकर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का नाम अर्शित था। आरोपी अशकर 29 मई की शाम बच्चे को गंभीर हालत में तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसने डॉक्टरों को बताया कि बच्चे के गले में खाना फंस गया था, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे के शरीर पर कुल 51 चोटों के निशान थे। पैरों पर सिगरेट और लाइटर से जलाने के निशान मिले। निजी अंगों पर भी चोटें थीं। मौत का कारण गंभीर इंटरनल ब्लीडिंग बताया गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment