पीलीभीत में देर रात बड़ा हादसा: छुट्टा गोवंश से टकराकर धू-धू कर जली ट्राइबर कार, चालक की बची जान

पीलीभीत। गोवंश पशुओं की भरमार की वजह से हादसों के लिए हाट स्पाट बनीं गजरौला क्षेत्र की सड़कों पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। गजरौला क्षेत्र के ग्राम कैंच के पास पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर देर रात करीब 12:30 बजे एक कार छुट्टा गोवंशीय पशु से टकरा गई।
टक्कर लगने के बाद कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में कार चालक को बमुश्किल बचाया जा सका। रेनाल्ट ट्राइबर कार संख्या यूपी 37 आर 9724 पूरनपुर से पीलीभीत की ओर आ रही थी।
इसी दौरान ग्राम कैंच के पास सड़क पर आए छुट्टा गोवंश से कार टकरा गई और आग लग गई। गजरौला थाना ने पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया।
इसके बाद जली हुई कार को सड़क से हटवाया गया। आग लगने से पहले घायल चालक किसी तरह कार के बाहर निकल गया।

