Mon, 23 Nov 202612:14 AM
Mon, Nov 23, 2026Updated 12:14 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: गौशाला में मर्चेंट नेवी के इंजीनियर ने रचाया आदर्श विवाह

WhatsAppFacebookX

पीलीभीत:पूरनपुर। समाज में सादगीपूर्ण और आदर्श विवाह की परंपरा को बढ़ावा देने की पहल के बीच देवउठनी एकादशी पर माता भगवती देवी गौशाला, प्रसादपुर में एक आदर्श विवाह संस्कार संपन्न हुआ।
इसमें मर्चेंट नेवी में इंजीनियर सुमित कुमार ने प्रियंका गंगवार के साथ विवाह किया। बिना किसी दिखावे और आडंबर के आयोजित इस विवाह में दोनों परिवारों के सदस्यों ने शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। बीसलपुर क्षेत्र के बढ़ेरा गांव निवासी श्रीपाल गंगवार के पुत्र सुमित कुमार का विवाह साबेपुर निवासी रमेश चंद की पुत्री प्रियंका गंगवार के साथ संपन्न हुआ। गौशाला प्रबंधक अनंत राम पलिया और उनके सहयोगियों ने विवाह संस्कार
संपन्न कराया।
पूरनपुर से संदीप खंडेलवाल, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, पूरनपुर नपा अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, विभाग प्रचारक कृष्णा, जिला प्रचारक दुष्यंत, शाहजहांपुर के प्रचारक रवि, डीजीसी रवि मिश्र, डॉ. जितेंद्र कुमार, बरेली के विभाग संघचालक शिव कुमार, अतुल मिश्रा और संगीता सिंघल आदि रहे।