Sat, 28 Nov 202611:16 AM
Sat, Nov 28, 2026Updated 11:16 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: खनंका में बीड़ी पीने से लगी आग से झुलसे वृद्ध की मौत

WhatsAppFacebookX

Pilibhit News :बीसलपुर। बीड़ी पीने के बाद लगी विस्तर में आग से झुलसे बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बीसलपुर के गांव खनंका निवासी दफेदार पुत्र गोविंद राम बुधवार सुबह करीब सात बजे घर में बिस्तर पर लेटकर बीड़ी पी रहे थे।
इसी दौरान बीड़ी की चिंगारी बिस्तर पर गिर गई। देखते ही देखते बिस्तर में आग लग गई और बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीण आग लगते ही बुजुर्ग की पत्नी गंगा देवी ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और आस पास के लोग मौके पर पहुंचे।
लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और झुलसे बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर पहुंचाया। अस्सी फीसदी झुलसे बुजुर्ग, जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।