Sat, 28 Nov 202611:16 AM
Sat, Nov 28, 2026Updated 11:16 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

पंचायत सहायक से अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत

WhatsAppFacebookX

पंचायत सहायक से अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत

बाराबंकी: सिद्धौर ब्लॉक की पड़रांव ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सहायक सुमति यादव ने पंचायत भवन में अभद्रता, गाली-गलौज और सरकारी काम में रुकावट डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (BDO) धर्मेन्द्र कुमार मौर्य को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा विवाद:
पंचायत सहायक सुमति यादव के अनुसार, वह पंचायत भवन में सरकारी कामकाज के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान नीरज पुत्र प्रेम चन्द्र और उनकी पत्नी ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। शिकायत पत्र में पंचायत भवन के ताले को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया गया है।
सुमति यादव का कहना है कि लगातार परेशान किए जाने और अभद्र व्यवहार के कारण सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा है और वह अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से हस्तक्षेप कर कामकाज का माहौल सामान्य बनाने और दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
बीडीओ ने दिया जांच का भरोसा:
लिखित शिकायत मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मौर्य ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।