पंडित दीनदयाल की मूर्ति से फिर छेड़छाड़, एटा प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एटा। पंडित दीनदयाल चौराहे पर स्थापित पंडित दीनदयाल जी की मूर्ति के साथ एक बार फिर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। मूर्ति पर कपड़ा डालने और अन्य बदलाव किए जाने की तस्वीर सामने आने के बाद प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है, इसके बावजूद बार-बार मूर्ति के साथ इस तरह की घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है। आखिर पुलिस की मौजूदगी के बाद भी ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं?
इस घटना से लोगों में नाराजगी है। एटा प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

