प्रभाग क्रमांक 11 में सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन उत्साह के साथ संपन्न! नगराध्यक्ष सौ. मोहिनीताई इंद्रनील नाईक के हाथों भूमिपूजन; मोतीनगरवासियों का वर्षों पुराना इंतजार

प्रभाग क्रमांक 11 में सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन उत्साह के साथ संपन्न!
नगराध्यक्ष सौ. मोहिनीताई इंद्रनील नाईक के हाथों भूमिपूजन; मोतीनगरवासियों का वर्षों पुराना इंतजार होगा समाप्त
पुसद | जिला प्रतिनिधि शेख महेबूब
पुसद नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 11 में दत्त मंदिर के पास तथा सामने स्थित दोनों सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन नगर परिषद की नगराध्यक्ष सौ. मोहिनीताई इंद्रनील नाईक के हाथों संपन्न हुआ।
पिछले कई वर्षों से मोतीनगर क्षेत्र के नागरिकों सहित पुसदवासी इन सड़कों के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे। आखिरकार इन सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत होने जा रही है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों में संतोष का माहौल है।
इन सड़कों के निर्माण कार्य के लिए प्रभाग क्रमांक 11 की नगरसेविका सौ. शिल्पा सुधीर देशमुख तथा श्री विठ्ठल खडसे ने लगातार प्रयास किए।
नगराध्यक्ष सौ. मोहिनीताई नाईक, श्री इंद्रनीलजी नाईक तथा निर्माण सभापति श्री अभिजितजी पानपट्टे के नियोजन एवं प्रयासों से यह कार्य मार्गी लगा।
इस अवसर पर नगर परिषद के सभी नगरसेवक, सभापति तथा मोतीनगर क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कई वर्षों से लंबित सड़कों के निर्माण कार्य को प्रत्यक्ष रूप से शुरू होते देख मोती नगर वासियों ने संतोष व्यक्त किया।

