Tue, 13 Oct 202612:34 PM
Tue, Oct 13, 2026Updated 12:34 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन जागृति के तहत पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

WhatsAppFacebookX

News video GIF

गरौठा (झांसी)। मिशन शक्ति फेज 6.0 के अंतर्गत ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत ककरबई थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कस्बे में महिला जागरूकता रैली निकाली। ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। भगवती स्वरूपानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुई रैली ने कस्बे के प्रमुख चौराहों से होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।थाना पुलिस द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, एसआई विजयशंकर मिश्रा, जेपी सिंह ,महिला सिपाही प्रीति चाहर, कीर्ति शर्मा, विद्यालय का स्टाफ आंगनवाड़ी स्टाफ, ग्राम की महिलाएं, बेटियां और विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।
गरौठा से हेमन्त यादव की रिपोर्ट