Thu, 15 Oct 20261:17 PM
Thu, Oct 15, 2026Updated 1:17 PM IST
होम › टॉप न्यूज़

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये का था इनाम

WhatsAppFacebookX

News video GIF

हरिद्वार, उत्तराखंड। हरिद्वार पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में करीब सात माह से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी थाना बुग्गावाला पुलिस ने की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सात महीने से पुलिस को थी तलाश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर वांछित और इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 13 अक्टूबर 2026 की रात ग्राम गांजा माजरा से दिलबहार उर्फ दिलबर को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने घोषित किया था इनाम

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलबहार उर्फ दिलबर पुत्र नाजिम, निवासी ग्राम गांजा माजरा, थाना बुग्गावाला, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुकदमा संख्या 12/2026 में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी हरिद्वार की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वांछित और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।