Sat, 28 Nov 202611:16 AM
Sat, Nov 28, 2026Updated 11:16 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

प्रकाशन हेतु – आज दिनांक 26/11/2026 दिन गुरुवार समय 12.00 बजे जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहारबाग़ सीतापुर में “संविधान दिवस” के मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री शमी

WhatsAppFacebookX

प्रकाशन हेतु –

आज दिनांक 26/11/2026 दिन गुरुवार समय 12.00 बजे जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहारबाग़ सीतापुर में “संविधान दिवस” के मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री शमीम कौसर सिद्दीकी की अध्यक्षता में किया गया,गोष्ठी का संचालन जयसिंह यादव ने किया |

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ सर्वप्रथम संविधान पर माल्यार्पण किया और उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकार्ताओं को संविधान दिवस की बधाई दी,तत्पश्चात उन्होंने कहा कि 26 नवंबर का दिन भारतीय इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश को ऐसा संविधान दिया, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। संविधान की प्रस्तावना में निहित समाजवाद, पंथनिरपेक्षता, लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुता के मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

श्री सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, आरक्षण, समानता और PDA समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। आज आवश्यकता है कि हम सभी संविधान की मूल भावना को समझें और उसकी रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष जो भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को देश कि अखंडता एकता संप्रभुता,संपन्नता, समानता को बनाए रखने के लिए तैयार हुआ था।

संविधान सभा के सपने देखे थे वह चाहे समानता का,शिक्षा का,या फिर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास का हो उन सबको समाजवादी पार्टी पूरा करने का सतत प्रयास करेगी,तथा समाज व राजनीति मे दलितों,वंचितों,शोषितों,पीड़ित,अल्पसंख्यकों की सबकी जितनी संख्या है उस हिसाब से भागीदारी मिलनी चाहिए।

डॉ भीमराव आंबेडकर जी को भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है,

अंत में उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान का आधार है। आइए, संविधान दिवस पर हम संकल्प लें कि संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय की भावना को सदैव बनाए रखेंगे।

मास्टर विजय बहादुर जी ने बताया कि संविधान मे अमीर गरीब,छोटे बड़े सभी के लिए एक वोट का प्रविधान किया गया था | गरीबों,अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों को समाज की मुख्यधारा मे शामिल करने के लिए भारतीय संविधान का विकास में बड़ा योगदान रहा है, जिसमे एक अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, शिक्षाविद् और कानून के जानकार के तौर पर अंबेडकर ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी |

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह,सचिव विजय बहादुर यादव,चंद्रशेखर यादव,कार्यालय प्रभारी जयसिंह यादव,नगर अध्यक्ष अनस खान,मास्टर सुरेश यादव,श्रीमती शांती यादव,मो. नादिर शाह,राजकिशोर गौतम,छात्रसभा जिलाध्यक्ष शिवम सिंह,सीताराम यादव,शंकर लाल यादव,राहुल शुक्ला,राजकरन सिंह,शिवचरण पाल,अमन प्रजापति,गिरेन्द्र यादव,देवेन्द्र यादव,असद अराफात,अनवर जहाँ, गप्पू, फैजान,विपिन यादव,मनोज यादव,झब्बू लाल भोजवाल,विवेक,राहुल वर्मा,मो.बिलाल,सुशील कुमार,सुनील कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता गण मौजूद रहे |रिपोर्ट आसिफ खान वंदे भारत न्यूज़ सीतापुर

जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी सीतापुर