Sun, 29 Nov 202611:40 AM
Sun, Nov 29, 2026Updated 11:40 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से अभद्रता और मारपीट, केस दर्ज

WhatsAppFacebookX

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से अभद्रता और मारपीट, केस दर्ज

बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के घर में घुसकर अभद्रता, मारपीट और रुपए निकालने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव की रामप्यारी (46), पत्नी रामसुचित ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह घर पर अकेली थीं। आरोप है कि गांव का राजकुमार पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसा और उनके साथ अश्लील हरकत की। उसने उनका ब्लाउज भी फाड़ दिया।
महिला के शोर मचाने पर उनके पति मौके पर पहुंचे और विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान राजकुमार ने घर की अलमारी से 2 हजार रुपए निकाल लिए।
रामप्यारी के मुताबिक, शोर सुनकर राजकुमार की पत्नी पदमावती भी डंडा लेकर वहां पहुंची। दोनों ने महिला और उनके पति के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास के लोगों को आते देख आरोपी भाग गए।