Fri, 27 Nov 202610:42 PM
Fri, Nov 27, 2026Updated 10:42 PM IST
होम › महाराष्ट्र

पुसद-काकडदाती रोड पर लगे मीना बाजार का नागरिकों ने किया विरोध! स्वतंत्र सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी; रात देर तक चलने वाले मीना बाजार से महिलाओं और बच्चों

WhatsAppFacebookX

News video GIF

पुसद-काकडदाती रोड पर लगे मीना बाजार का नागरिकों ने किया विरोध!

स्वतंत्र सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी; रात देर तक चलने वाले मीना बाजार से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

पुसद |यवतमाल ब्यूरो चीफ शेख महेबूब

पुसद-काकडदाती रोड स्थित शिवराज पार्क परिसर में लगाए जा रहे मीना बाजार को लेकर स्थानीय नागरिकों ने विरोध जताया है। भाजपा के जिला सरचिटणीस दीपकसिंह परिहार सहित परिसर के अन्य नागरिकों ने रहवासी क्षेत्र में मीना बाजार लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं देने की मांग करते हुए नगर परिषद के मुख्याधिकारी डॉ. किरण सुकलवाड को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया कि शिवराज पार्क रहवासी परिसर है, जहां बड़ी संख्या में नागरिक और परिवार रहते हैं। इस परिसर में शेख महेबूब के मीना बाजार को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मीना बाजार देर रात तक संचालित रहता है, लेकिन वहां सुरक्षा की कोई स्वतंत्र व्यवस्था नहीं है।

आगामी दिनों में हिंदुओं के प्रमुख त्योहार दीपावली, मकर संक्रांति सहित अन्य पर्व आने वाले हैं। ऐसे समय में मीना बाजार में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुटने की संभावना है। इससे महिलाओं और छोटी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। नागरिकों ने आशंका व्यक्त की कि ऐसी परिस्थितियों में छेड़छाड़ और अन्य अप्रिय घटनाओं की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इसके अलावा, बड़े पैमाने पर बुलेट मोटरसाइकिलों के कर्कश हॉर्न और तेज आवाज से आसपास के नागरिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में कहा गया कि इन गंभीर समस्याओं को देखते हुए मीना बाजार को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर लगाया जाना चाहिए, जहां सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था हो और रहवासी क्षेत्र के नागरिकों को परेशानी न हो।

नागरिकों ने इस संबंध में नगर परिषद मुख्याधिकारी के साथ-साथ पुसद के उपविभागीय अधिकारी तथा पुलिस निरीक्षक, पुलिस स्टेशन पुसद (शहर) को भी ज्ञापन की प्रतियां सौंपी हैं।

अब देखना यह होगा कि नगर परिषद प्रशासन नागरिकों की मांग और परिसर की समस्याओं को कितनी गंभीरता से लेता है तथा मीना बाजार के संबंध में क्या निर्णय लिया जाता है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर परिसर के नागरिकों का ध्यान प्रशासन की ओर लगा हुआ है।