पुसद के जलसंधारण प्रकल्पों को मिलेगी गति! मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक, चार तालाबों की प्रशासनिक मंजूरी पर हुई चर्चा

पुसद के जलसंधारण प्रकल्पों को मिलेगी गति!
मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक, चार तालाबों की प्रशासनिक मंजूरी पर हुई चर्चा
पांडुर्णा, धनसळ, सांडवा और रोहडा के जलसंग्रहण तालाबों को लेकर सकारात्मक पहल; किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ
पुसद |जिला सावंददाता : शेख महेबूब
पुसद विधानसभा क्षेत्र में जलसंधारण एवं सिंचाई से संबंधित लंबित कार्यों को गति देने के लिए मुंबई मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मृद एवं जलसंधारण विभाग के सचिव की उपस्थिति में क्षेत्र की विभिन्न जलसंधारण योजनाओं और लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पुसद विधानसभा क्षेत्र के मौजे पांडुर्णा, धनसळ, सांडवा और रोहडा स्थित चार जलसंग्रहण तालाब योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान करने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इसके साथ ही लोहरा जलसंग्रहण तालाब और राजना लघु पाटबंधारे योजना को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने, नवस्थापित पुसद उपविभागीय कार्यालय के लिए कनिष्ठ अभियंता उपलब्ध कराने तथा गाळमुक्त धरण एवं गाळयुक्त शिवार योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक निधि उपलब्ध कराने के विषय पर भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई।
इसके अलावा पुसद विधानसभा क्षेत्र के महागांव तहसील के गांवों को जलसंधारण उपविभागीय कार्यालय, पुसद के कार्यक्षेत्र में शामिल करने के संबंध में भी विचार-विनिमय किया गया।
बैठक में इन सभी विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही शीघ्र पूरी करने तथा जलसंधारण के कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में जलसंग्रहण क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर में सुधार लाने तथा किसानों और ग्रामीण इलाकों को सिंचाई के लिए अधिक पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
पुसद विधानसभा क्षेत्र के विकास और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात भी इस अवसर पर कही गई।

