पुसद के उर्दू हाईस्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी नाबालिग विद्यार्थियों को वाहन नहीं चलाने की हिदायत; यातायात पुलिस ने किया जनजागृति कार्यक्रम पुसद

पुसद के उर्दू हाईस्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
नाबालिग विद्यार्थियों को वाहन नहीं चलाने की हिदायत; यातायात पुलिस ने किया जनजागृति कार्यक्रम
पुसद | जिला प्रतिनिधि शेख महेबूब
पुसद शहर के हाजी अख्तर खान नगर परिषद उर्दू हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज, गढ़ी वार्ड पुसद में आज दिनांक 26 नवंबर को विद्यार्थियों के लिए यातायात नियमों एवं मोटर वाहन कानून के संबंध में जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को यातायात नियमों, मोटर वाहन अधिनियम तथा 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिग बच्चों द्वारा किसी भी परिस्थिति में वाहन नहीं चलाने के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा कम उम्र में वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी।
यह जनजागृति अभियान उपविभागीय पुलिस अधिकारी पुसद अमर मोहिते के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला यातायात नियंत्रण उपशाखा पुसद के प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक दिनेश गावंडे, अनिल कांबले एवं संजय मुळे ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सलीम खान उपस्थित थे। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिग उम्र में वाहन चलाने से बचने तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई।

