Tue, 17 Nov 20266:22 AM
Tue, Nov 17, 2026Updated 6:22 AM IST
होम › राजस्थान

राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश मामले में बड़ा एक्शन, पाकिस्तान कनेक्शन वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार..

WhatsAppFacebookX

राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश मामले में बड़ा एक्शन, पाकिस्तान कनेक्शन वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार….
राजस्थान के श्री गंगानगर के रामसिंहपुर में 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रविवार को राजस्थान और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान देवेंद्र सिंह और महकदीप कौर के रूप में हुई है। इनके अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।