Thu, 26 Nov 202610:15 PM
Thu, Nov 26, 2026Updated 10:15 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

रामनगर में 6 से 12 दिसंबर तक सजेगी महादेवा महोत्सव की भव्य महफिल, रेणुका पंवार समेत कई दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे जलवा

WhatsAppFacebookX

रामनगर में 6 से 12 दिसंबर तक सजेगी महादेवा महोत्सव की भव्य महफिल, रेणुका पंवार समेत कई दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे जलवा
बाराबंकी। जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल लोधेश्वर महादेवा (रामनगर) में आगामी 6 से 12 दिसंबर तक सात दिवसीय ‘महादेवा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ-साथ भोजपुरी, बॉलीवुड और लोक संगीत के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इसके अलावा स्थानीय प्रतिभाओं, महिला सशक्तिकरण और खेल प्रेमियों के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन ने कसी कमर, मीडिया के साथ की बैठक
महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता और तहसीलदार शशांक उपाध्याय ने मीडिया कर्मियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की।
रेणुका पंवार और डिंपल भूमि जैसे कलाकारों के नाम प्रस्तावित
बैठक के दौरान एसडीएम ने जानकारी दी कि महोत्सव की शाम को यादगार बनाने के लिए देश के कई चर्चित कलाकारों से बातचीत चल रही है। प्रस्तावित कलाकारों की सूची में मशहूर लोक गायिका रेणुका पंवार, गजल और भजन गायिका डिंपल भूमि, कवयित्री कविता तिवारी और कवयित्री तृप्ति पांडेय के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
महिला सशक्तिकरण और स्थानीय प्रतिभाओं पर रहेगा विशेष जोर
एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि इस बार के महादेवा महोत्सव में ‘महिला सशक्तिकरण’ को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। समाज में महिलाओं की प्रतिभा, उनकी उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें विशेष मंच प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही, स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दि