Sat, 17 Oct 20264:44 PM
Sat, Oct 17, 2026Updated 4:44 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

रायबरेली: एसडीएम सदर की पहल पर तीन दिन में विधवा महिला के नाम दर्ज हुई जमीन की विरासत

WhatsAppFacebookX

News video GIF

रायबरेली की सदर तहसील के आंटी नौगामा गांव में जमीन के राजस्व अभिलेखों में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मामले में एसडीएम सदर गौतम सिंह के हस्तक्षेप के बाद तीन दिन के भीतर अभिलेखों में सुधार कर विधवा महिला के नाम विरासत दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

खतौनी में नाम दर्ज होने पर उठे सवाल

एसडीएम सदर गौतम सिंह के अनुसार, खतौनी संख्या 298 में करीब 4,000 वर्ग मीटर जमीन पर एग्रीमेंट के आधार पर मोहम्मद सिद्दीकी का नाम दर्ज कर दिया गया था। मामले की जांच के दौरान राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी सामने आने के बाद सुधार की कार्रवाई की गई।

इसके बाद मृतक पति के स्थान पर उनकी विधवा पत्नी के नाम विरासत दर्ज की गई और संशोधित खतौनी महिला को सौंप दी गई।

जांच जारी, दोषियों पर कार्रवाई की बात

प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की है। एसडीएम सदर के मुताबिक, जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रामभवन की रिपोर्ट, रायबरेली, उत्तर प्रदेश।