Sat, 17 Oct 20261:36 PM
Sat, Oct 17, 2026Updated 1:36 PM IST
होम › टॉप न्यूज़

रेखा आर्य ने पति के भ्रष्टाचार के आरोपों को किया खारिज, सुरक्षा को लेकर पुलिस से लगाई गुहार

WhatsAppFacebookX

News video GIF

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रेखा आर्य ने अपने पति की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार और अरबों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और निष्ठा से काम करने की बात कही है।

संपत्ति के आरोपों पर दी सफाई

रेखा आर्य के अनुसार, वह वर्ष 2003 से लगातार चुनाव लड़ती रही हैं और चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करती रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पति के साथ करीब 25 वर्ष का वैवाहिक जीवन बिताया है और निजी तथा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी बनाए रखने का प्रयास किया है।

पति पर गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग

रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े एक कथित बातचीत के संदर्भ में भी गंभीर आशंका जताई। उनका आरोप है कि बातचीत में इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा से उन्हें अपनी जान को खतरा होने की आशंका हुई। उन्होंने इसे अपने खिलाफ संभावित षड्यंत्र से जोड़ते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग करने की बात कही।

फिलहाल दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला सामने आया है। लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वंदे भारत न्यूज़।