रोसड़ा सीढ़ी घाट पर दर्दनाक हादसा: छठी मइया से मन्नत मांगकर पाया था इकलौता बेटा, नहाय-खाय के दिन 11 वर्षीय अविनाश की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रोसड़ा (समस्तीपुर): छठ महापर्व की शुरुआत के बीच एक हृदयविदारक घटना से इलाके में मातम पसर गया। जिस मां ने छठी मइया से मन्नत मांगकर संतान प्राप्त की थी, उसी मां के 11 वर्षीय इकलौते बेटे की नहाय-खाय के दिन डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान अविनाश कुमार (11 वर्ष), पिता अजय राम एवं माता बिना देवी, निवासी वार्ड संख्या-04, सहियार बुजुर्ग, पोस्ट एवं थाना रोसड़ा, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।
घटना रोसड़ा सीढ़ी घाट की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस हृदयविदारक घटना से परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है।
एक मां की गोद उजड़ गई, परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया।