RPSC SI Exam Re-Exam Sept 20

3 Min Read


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा 2021 फिर से 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का मौका देते हुए 16 मई से 30 मई तक एप्लीकेशन एडिट विंडो खोल दी है।

.

इस दौरान अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पत्राचार पते जैसी जानकारियां अपडेट कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने अपनी एसएसओ आईडी बदल ली है, वे “फेच एप्लीकेशन फॉर्म” विकल्प के जरिए पुरानी आईडी का डेटा नए प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे उनका पुराना रिकॉर्ड और आवेदन संबंधी जानकारी सुरक्षित रूप से नए सिस्टम से जुड़ जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया अपडेट करना जरूरी होगा। जिन अभ्यर्थियों को कोई सुधार नहीं करना है, उन्हें भी एक बार फॉर्म को एडिट मोड में खोलकर अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की अनिवार्य रूप से सहमति देनी होगी।

इसके बाद फाइनल सब्मिट बटन पर क्लिक कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर आवेदन सब्मिट करना होगा। इस प्रक्रिया के बिना आवेदन सब्मिट नहीं माना जाएगा।

3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम

बतादें कि इस परीक्षा में केवल वही 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी फिर से परीक्षा दे सकेंगे, जो पहले आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहे थे। भर्ती से जुड़ी आयू सीमा, आरक्षण, योग्यता और अन्य शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी किए गए विज्ञापन एवं 7 जून 2021 को जारी पत्र के अनुसार ही रहेंगी।

आरोपी अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा एप्लीकेशन एडिट का अवसर

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ एसआई भर्ती परीक्षा-2021 की शुचिता भंग करने के मामले दर्ज हैं, उन्हें फिलहाल आवेदन अपडेट प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोग प्रत्येक मामले का अलग-अलग परीक्षण कर कानूनी प्रक्रिया के अनुसार निर्णय लेगा और संबंधित अभ्यर्थियों को परीक्षा आयोजन से पहले अलग से सूचना दी जाएगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment