Salman Khan Vs Paparazzi; Mumbai Hospital Viral Video

3 Min Read


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान मंगलवार को एक करीबी से मिलने हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां वो पैपराजी पर भड़क गए हैं। अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें वो काफी गुस्से में वॉर्निंग देते हुए दिखे। इस घटना के कुछ देर बाद ही सलमान ने आधिकारिक पोस्ट कर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि वो 60 की उम्र में भी लड़ना नहीं भूले हैं।

देखिए तस्वीरें-

सलमान खान ने अस्पताल से लौटने के बाद आधिकारिक X अकाउंट से एक-एक कर 4 पोस्ट कीं। पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अगर मैं किसी प्रेस वाले को अस्पताल में मेरी पीड़ा का मजा लेते देखूं। उस प्रेस वाले के लिए मैंने खड़ा होकर बात की है, उनका ध्यान रखा है ताकि वो भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।”

दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “लेकिन अगर वो मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं, तो करते रहें। भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख, ये पिम्प मेरी जिंदगी है।”

तीसरी पोस्ट में सलमान लिखते हैं, “ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई का एक भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ। बस कोशिश कर लेना, जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?”

आखिर में सलमान खान ने लिखा, “साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला, ये याद रख लेना, जेल में डालोगे हाहा हाहा।”

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान की नाराजगी के बाद पैपराजी उनसे माफी मांगते दिखे हैं। इस दौरान सलमान ने कुछ अपशब्द भी कहे।

बता दें कि ये हाल-फिलहाल का इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले गोविंदा के बॉडीगार्ड्स की भी पैपराजी से बहस हो चुकी है। दरअसल, गोविंदा सोमवार को एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां से निकलते हुए उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। जब उनके गार्ड्स ने निकलने की जगह बनाने के लिए लोगों को पीछे किया, तो पैपराजी ने आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया। विवाद बढ़ने पर गोविंदा को खुद बीच-बचाव करना पड़ा।



Source link

Share This Article
Leave a Comment