sanjay_singh_prahalad_singh
बुरहानपुर नगर निगम से जैसा की कुछ वर्ष पूर्व विधायक महोदय ने सभी नगर निगम कर्मचारियों को वर्दी दी थी लेकिन कुछ वर्षों से सभी कर्मचारी और अधिकारी गण वर्दी का इस्तेमाल ना करते हुए घरेलू कपड़े पहन के ड्यूटी पर आ रहे हैं और स्वयं कमिश्नर महोदय भी बिना वर्दी के ड्यूटी पर आते हैं और समय की तो कोई उनके पास सीमा ही नहीं है जब मर्जी आती है ड्यूटी पर आते हैं और उनके इंतजार में उनसे मिलने वाले आवेदक गण निराश होकर वापस चले जाते हैं मैं शासन से निवेदन करता हूं की सरकारी विभाग क्या होता है जब एक आम सफाई कर्मचारी पर सभी नियम लागू होते हैं तो बड़े अधिकारियों पर क्यों नहीं होते एक सफाई कर्मचारी सुबह 6:00 बजे अपनी ईमानदारी से ड्यूटी पर आता है और मोबाइल द्वारा हाजिरी भरता है और ऑफिस के कर्मचारी और कमिश्नर महोदय जी दिन के 12:00 बजे 11:00 बजे आते हैं वह भी बिना वर्दी के सरकारी विभाग का मतलब यह लोग कब समझेंगे मुख्यमंत्री महोदय जी जो ही काम कर्मचारियों पर नियम लागू होते हैं वही नियम इन अधिकारियों पर बाबू लोगों पर क्यों लागू नहीं होते इन बड़े अधिकारियों ने ऑफिस के सुबह 12:00 की जगह 8:00 बजे ड्यूटी पर आना चाहिए

