SBI Q1 Results 2025 Update; Share Price | Net Profit Revenue | SBI को पहली तिमाही में ₹19,160 करोड़ का मुनाफा: सालाना आधार पर कमाई 10% बढ़ी, शेयर ने एक साल में कोई रिटर्न नहीं दिया

admin
4 Min Read


मुंबई21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI में सरकार की 57.59% हिस्सेदारी है। 1 जुलाई 1955 को इसकी स्थापना हुई थी। बैंक का मुख्यालय मुंबई में है। - Dainik Bhaskar

SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI में सरकार की 57.59% हिस्सेदारी है। 1 जुलाई 1955 को इसकी स्थापना हुई थी। बैंक का मुख्यालय मुंबई में है।

देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 19,160 करोड़ रुपए का मुनाफा (स्टैंड-अलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर यह 12% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में SBI को ₹17,035 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था।

अप्रैल-जून (Q1FY26) तिमाही में स्टेट बैंक की ब्याज आय 1.18 लाख करोड़ रुपए रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1.12 लाख करोड़ रुपए थी। सालाना आधार पर यह 6% बढ़ी है।

नेट NPA 8% कम होकर ₹19,908 करोड़ रहा

पहली तिमाही (Q1FY26) के दौरान बैंक का नेट NPA यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट 8% कम होकर 19,908 करोड़ रुपए रह गया है। अप्रैल-जून 2024 के दौरान यह 21,555 करोड़ रुपए था।

क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?

कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक सेगमेंट या यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

वापस नहीं मिली राशि NPA हो जाती है

NPA यानी नॉन-परफॉर्मिंग असेट एक ऐसा बैंक लोन या क्रेडिट होता है, जिसका भुगतान उधार लेने वाला व्यक्ति या संस्था समय पर नहीं कर पाता।

आसान भाषा में, अगर कोई व्यक्ति या कंपनी बैंक से लिया गया कर्ज (लोन) की किस्त या ब्याज 90 दिन या उससे ज्यादा समय तक नहीं चुकाता, तो वह लोन NPA बन जाता है।

इससे बैंक को नुकसान होता है, क्योंकि उस पैसे की वसूली मुश्किल हो जाती है। मान लीजिए, आपने बैंक से 10 लाख का लोन लिया और 3 महीने से ज्यादा समय तक उसकी EMI नहीं भरी, तो वह लोन NPA माना जाएगा।

SBI के शेयर ने एक साल में नहीं दिया कोई रिटर्न

तिमाही नतीजों के बाद SBI के शेयर में आज यानी शुक्रवार, 8 अगस्त को गिरावट है। दोपहर 2:40 बजे यह 805 रुपए पर है। एक महीने में यह 1% और एक साल में 0.5% गिरा है। हालांकि बीते 6 महीने में बैंक का शेयर 9% से ज्यादा चढ़ा है। SBI का मार्केट कैप 7.43 लाख करोड़ रुपए है। वैल्यूएशन के मामले में यह देश की छठी सबसे बड़ी कंपनी है।

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है SBI

SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI में सरकार की 57.59% हिस्सेदारी है। 1 जुलाई 1955 को इसकी स्थापना हुई थी। बैंक का मुख्यालय मुंबई में है। वहीं बैंक की 22,500 से ज्यादा ब्रांच और 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। बैंक दुनिया के 29 देशों में काम करता है। भारत के बाहर इसकी 241 ब्रांच हैं।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

ICICI बैंक का मुनाफा 15% बढ़कर ₹12,768 करोड़: पहली तिमाही में कमाई ₹51,452 करोड़ रही, बैंक का शेयर एक साल में 14% चढ़ा

ICICI बैंक ने पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में कुल ₹51,452 करोड़ की कमाई की है। इस कमाई में से बैंक ने 32,706 करोड़ रुपए कर्मचारियों की सैलरी, बिजली बिल, डिपॉजिट जैसे कामों में खर्च किए।

इसके बाद बैंक के पास 12,768 करोड़ रुपए मुनाफा के रूप में बचा। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक को 11,059 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार यह 15.45% बढ़ा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment