Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeछत्तीसगढSECL कर्मचारियों को दशहरा से पहले मिलेगा दिवाली बोनस: कोल इंडिया...

SECL कर्मचारियों को दशहरा से पहले मिलेगा दिवाली बोनस: कोल इंडिया कंपनी ने 10% की बढ़ोतरी की,हर कर्मचारियों को मिलेंगे 93 हजार से ज्यादा कैश – Bilaspur (Chhattisgarh) News



कोल इंडिया कंपनी ने इस बार कर्मचारियों को 10% बोनस बढ़ा दिया है। इस बार हर कर्मचारियों को 93 हजार से ज्यादा पैसे बोनस के तौर पर मिलेगा। SECL प्रबंधन ने अपने 36,000 कर्मचारियों को दिवाली का बोनस दशहरा से पहले जारी कर दिया है।

.

दरअसल, कोल इंडिया (CIL) एवं अनुषांगिक कंपनियों सहित सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के कामगारों का बोनस तय करने के लिए हाल ही में नई दिल्ली में बैठक हुई थी। जिसमें कोल इण्डिया प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में ही यह तय हो गया था कि इस बार बोनस दशहरा के पहले दिया जाएगा।

12 साल में पांच गुना से अधिक बढ़ोतरी

पिछले साल एसईसीएल द्वारा कर्मियों को 85000 रुपए के बोनस का भुगतान किया गया था। इस वर्ष के बोनस में 10% से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्ष 2010 में कर्मियों को बोनस के रूप में 17000 रुपए मिले थे। पिछले 12 वर्षों में कर्मचारियों के बोनस में 5 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। अगर पूरे कोल इंडिया कंपनी की बात करें, तो दो लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा।

SECL के 36000 कर्मियों के खाते में जमा होंगे 295 करोड़

SECL कंपनी के 36000 से अधिक कर्मचारियों को लगभग 295 करोड़ रुपए बोनस जारी किया गया है। इसका भुगतान भी जल्द ही किया जाएगा। कंपनी के प्रत्येक कर्मचारी के खाते में 93,750 रुपए का बोनस (परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) डाला जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular