शारदीय नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट, मां बड़ी और छोटी चंद्रिका मंदिर का सीओ ने किया निरीक्षण

शारदीय नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट, मां बड़ी और छोटी चंद्रिका मंदिर का सीओ ने किया निरीक्षण
महोबा। शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महोबा पुलिस अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड ने मां बड़ी चंद्रिका एवं छोटी चंद्रिका मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीओ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने, मंदिर परिसर में भीड़ का प्रभावी प्रबंधन करने और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी अपने सामान और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

