Tue, 17 Nov 20265:42 AM
Tue, Nov 17, 2026Updated 5:42 AM IST
होम › मध्य प्रदेश

श्मशान घाट एवं मुक्तिधाम के लिए भूमि चिन्हांकन के निर्देश कलेक्टर मऊगंज

WhatsAppFacebookX

मऊगंज जिले में श्मशान घाट और मुक्तिधाम के लिए जमीन होगी चिन्हित, कलेक्टर ने 15 दिन में मांगा प्रस्ताव
मऊगंज। जिले की जिन ग्राम पंचायतों में श्मशान घाट एवं मुक्तिधाम के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है या राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं है, वहां अब जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने राजस्व अधिकारियों को भूमि का भौतिक सत्यापन और सीमांकन कर 15 दिवस के भीतर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) और तहसीलदारों को संबंधित ग्राम पंचायतों में शासकीय भूमि की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही चिन्हांकन के दौरान यदि शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण पाया जाता है तो पुलिस विभाग के सहयोग से उसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में मऊगंज एवं हनुमना एसडीएम सहित मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसीलदारों को निर्देश जारी किए गए हैं। अब देखना होगा कि निर्धारित 15 दिनों में कितनी ग्राम पंचायतों के लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार किए जाते हैं और वर्षों से श्मशान घाट की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है
बेटू तिवारी मऊगंज की रिपोर्ट✍️