श्रीकांत पाल को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
श्रीकांत पाल को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
धर्मेंद्र राजपूत ब्यूरो जालौन की रिपोर्ट
खबर उरई, जालौन से।
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में श्रीकांत पाल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं सम्मान किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
सम्मान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डकोर शैलेन्द्र कुमार ददरी, जिला मंत्री मोहम्मद वीरेंद्र राजपूत कुसमिलिया, शैलेन्द्र राजपूत कुसमिलिया, दयाशंकर कूठौंदा और महेंद्र बंधौली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने श्रीकांत पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

