सकीट गौ रक्षक दल ने मृत गाय का कराया अंतिम संस्कार, जेसीबी से खुदवाया गड्ढा

सकीट (एटा)। थाना मलावन क्षेत्र के गांव नगला सूडा में एक गाय की मौत की सूचना मिलने पर सकीट गौ रक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाई और जेसीबी बुलवाकर गाय का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।
जानकारी के अनुसार, करीब दोपहर 2 बजे गौ रक्षक दल को गाय की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर टीम ने ग्रामीणों से जानकारी की तो बताया गया कि गाय पिछले करीब तीन दिनों से बैठी हुई थी। काफी प्रयास के बावजूद वह उठ नहीं पाई और बैठी अवस्था में ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर सकीट गौ रक्षक दल के शिवेंद्र यादव (रेवाड़ी), सचिन यादव और अनुज यादव (नगला काजी), दीपक ठाकुर (सकीट), रमन यादव (राधे नगर), डॉ. पुनीत राजपूत (एटा), चंद्रशेखर यादव (नगला काजी), अतेंद्र यादव (मनु की मढ़ैया), रितेश यादव (नगला काजी) और राहुल दीक्षित (मनसुनगर) मौके पर पहुंचे। इस दौरान श्याम जी गौशाला के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
सभी सदस्यों ने मिलकर जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाया और मृत गाय का अंतिम संस्कार करवाया। गौ रक्षक दल के इस प्रयास की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

