Sat, 17 Oct 20261:37 PM
Sat, Oct 17, 2026Updated 1:37 PM IST
होम › बिहार

समस्तीपुर: दुर्गा पूजा को लेकर हसनपुर में फ्लैग मार्च, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

WhatsAppFacebookX

News video GIF

दुर्गा पूजा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्तीपुर जिले के हसनपुर में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। बीडीओ मनोज कुमार और थानाध्यक्ष सुनील कांत के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान विभिन्न पूजा स्थलों और पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।

फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का दिया संदेश

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन और पुलिस की टीम क्षेत्र में सक्रिय रही। फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

पूजा पंडालों में व्यवस्थाओं का जायजा

फ्लैग मार्च के दौरान विभिन्न पूजा स्थलों और पंडालों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।

हसनपुर प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ पर्व मना सकें।

हरे कृष्णा चौधरी की रिपोर्ट, ब्यूरो चीफ, समस्तीपुर, वंदे भारत न्यूज़।