संगठन, विवाद और कथित वसूली! आखिर कौन हैं देव जुनेजा ?

हिंदू संगठनों के नाम पर कथित वसूली और विवादों में घिरे देव जुनेजा की कहानी
देव जुनेजा की शुरुआत विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से हुई, जहाँ आर्थिक अनियमितताओं और दलाली के आरोपों के बाद विपुल सेठ एवं बॉबी पांडे द्वारा उसे संगठन से निष्कासित किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद अधिवक्ता श्री राहुल तिवारी, प्रांत अध्यक्ष, हिंदू जागरण मंच द्वारा इन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन वहाँ भी विवादों ने पीछा नहीं छोड़ा। “देव जुनेजा उस समय ‘देव स्पोकन क्लासेस’ के नाम से कोचिंग संस्थान संचालित करते थे । इसी दौरान उन पर अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगा था, जिसकी खबर समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई थी।” इसके बाद हिंदू जागरण मंच से भी इनको निष्कासित कर दिया गया। “कुछ दिन पूर्व देव जुनेजा पर एक ढाबा संचालक से कथित अवैध वसूली करने तथा उसके साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप भी लगे थे। इस प्रकरण को लेकर भी स्थानीय स्तर पर विवाद सामने आया था।”
वर्तमान में वह राष्ट्रीय बजरंग दल नामक संगठन से जुड़ा हुआ है। देव जुनेजा पर यह भी आरोप है कि वह राष्ट्रीय बजरंग दल के नाम पर कार्य करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विरुद्ध भड़काता है तथा दोनों संगठनों के प्रति विरोध का माहौल तैयार करता है।” संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि त्रिशूल दीक्षा एवं अन्य संगठनात्मक गतिविधियों के नाम पर धन एकत्र किया जाता है तथा विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कराने का दबाव बनाया जाता है। संगठन छोड़ने वाले कुछ कार्यकर्ताओं ने भी उसके विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं।”संगठन के कई पदाधिकारियों द्वारा अपने पदों से इस्तीफा देने के बाद देव जुनेजा पर आरोप है कि वह उन पूर्व पदाधिकारियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराने का दबाव बना रहा है तथा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि संगठन छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और दबाव में लेने का प्रयास भी किया जा रहा है।”इन आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच आवश्यक है ।

