Thu, 26 Nov 202610:15 PM
Thu, Nov 26, 2026Updated 10:15 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

संविधान दिवस पर जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ सीतापुर, 26 नवम्बर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्र

WhatsAppFacebookX

संविधान दिवस पर जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

सीतापुर, 26 नवम्बर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्यों के पालन और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए कहा कि भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है। साथ ही व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए आपसी भाईचारे एवं बंधुता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने तथा पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी गई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हे। रिपोर्टर आसिफ खान वंदे भारत न्यूज़ सीतापुर