संविधान दिवस पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ सीतापुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्

संविधान दिवस पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ
सीतापुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार यादव ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समता सुनिश्चित करने के संवैधानिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का भी संकल्प लिया गया।
इसके साथ ही जनपद के समस्त थानों में भी संविधान दिवस मनाया गया, जहां थाना प्रभारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर श्री विनय कुमार यादव ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने, कानून के प्रति सजग रहने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में संविधान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आसिफ खान रिपोर्टर वंदे भारत न्यूज़ सीतापुर

