Tue, 13 Oct 20264:34 PM
Tue, Oct 13, 2026Updated 4:34 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, पेड़ के नीचे मिला 38 वर्षीय राजेश का शव

WhatsAppFacebookX

News video GIF

सोनभद्र। जिले के चोपन थाना क्षेत्र के बखड़ऊर इलाके में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। श्याम महाविद्यालय के पास पेड़ के नीचे 38 वर्षीय राजेश का शव मिलने से इलाके में चर्चा शुरू हो गई। सूचना मिलने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पेड़ के नीचे मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश का शव श्याम महाविद्यालय के पास एक पेड़ के नीचे मिला। मृतक मूल रूप से पन्नूगंज थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजेश की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा हैं। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी और जीवन-यापन को लेकर भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

फिलहाल राजेश की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट: विकास कुमार | ब्यूरो, सोनभद्र | वंदे भारत न्यूज़