दिल्ली- टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट का इंजन फेल:सभी 232 यात्री सुरक्षित; ज्यूरिख जा रही थी फ्लाइट

1 Min Read




दिल्ली एयरपोर्ट में टेकऑफ के दौरान स्विस विमान का इंजन फेल हो गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्विस एयरलाइंस की LX147 फ्लाइट शनिवार रात 1:08 बजे टेकऑफ करने वाली थी। तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल करके सुरक्षित बाहर निकाला गया। 6 यात्री घायल हो गए हैं। फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली थी। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment