TCS Muslim Conversion Mastermind; Tausif Attar Nida Khan

11 Min Read


26 मार्च से 3 अप्रैल 2026 के बीच नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की 9 महिला कर्मचारियों ने FIR दर्ज कराई। 9 में से 6 FIR में TCS नासिक के टीम लीडर तौसीफ अत्तार का नाम है। तौसीफ पर सेक्शुअल हैरेसमेंट, जबरन धर्म परिवर्तन और वर्कप्लेस पर डराने-

.

केस सामने आने के करीब एक महीने बाद जांच का अपडेट जानने और TCS ऑफिस का माहौल समझने के लिए हम नासिक पहुंचे। नौकरी खोजने के बहाने अशोका बिजनेस इनक्लेव बिल्डिंग में TCS के दफ्तर पहुंचे। गार्ड ने बताया कि यहां BPO चलता है, अभी काफी वैकेंसी है। अधिकारी से मिलने के लिए कहा, तो मना कर दिया। कुछ कर्मचारियों से जरूर बात हुई।

ऑफिस में टेलीकॉलर का काम करने वाले एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘केस सामने आने के बाद से करीब 20 लोग रिजाइन दे चुके हैं। हालात अब सामान्य होने लगे हैं, लेकिन ऑफिस में केस पर कोई बात नहीं करता। ये जरूर है कि पहले कभी एक साथ इतने रिजाइन नहीं हुए थे। नई भर्तियां हो रही हैं, लेकिन पहले जितने लोग नहीं आ रहे हैं।’

नासिक के अशोका बिजनेस इनक्लेव बिल्डिंग में मौजूद TCS का दफ्तर।

नासिक के अशोका बिजनेस इनक्लेव बिल्डिंग में मौजूद TCS का दफ्तर।

निदा खान नहीं, तौसीफ अत्तार मास्टरमाइंड

तौसीफ पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का भी आरोप है। TCS के एक पीड़ित पुरुष कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि तौसीफ उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया, जहां उसे नमाज पढ़ाई और टोपी पहनने के लिए मजबूर किया। डरा-धमकाकर मांस भी खिलाया।

केस की जांच कर रही नासिक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) में शामिल हमारे सोर्स ने बताया, ‘पहला केस सामने आने के बाद हमने TCS जाकर कर्मचारियों को भरोसे में लिया। इसके बाद बाकी पीड़ित सामने आए, इसीलिए एक दिन में 8 FIR दर्ज की गईं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं, क्योंकि कुछ लोग अब भी डरे हुए हैं।‘

मीडिया में निदा खान के केस का मास्टरमाइंड होने की खबरें आई थीं। हालांकि सोर्स का दावा है, ‘अब तक तौसीफ ही मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया है। सभी पीड़ितों और साथी कर्मचारियों ने बातचीत में निदा खान की जगह तौसीफ का नाम लिया है। निदा उसकी साथी थी, लेकिन मास्टरमाइंड तौसीफ ही लग रहा है।‘

‘पीड़ितों का कहना है कि वही लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाता था और बाकी आरोपियों को संरक्षण भी देता था। पुलिस को जो वीडियो पुलिस मिले हैं, उसमें भी तौसीफ ही धर्मांतरण करता दिख रहा है।‘

तौसीफ का वीडियो है, जिसमें वो साथी कर्मचारी को टोपी पहनाते दिख रहा है।

तौसीफ का वीडियो है, जिसमें वो साथी कर्मचारी को टोपी पहनाते दिख रहा है।

केस में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तौसीफ अत्तार समेत 4 आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि निदा खान फरार है।

पिता बोले- बहू प्रेग्नेंट, तौसीफ को बेल मिले

2 मई को हम नासिक कोर्ट में तौसीफ के पिता और भाई से मिले। उन्होंने बात की लेकिन कैमरे पर आने से इनकार कर दिया। पिता बिलाल फकीर मोहम्मद अत्तार दावा करते हैं कि उन्हें केस से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी। परिवार को भी FIR दर्ज होने के बाद ही पता चला।

वे बेटे पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहते हैं, ‘पूरा मामला झूठा है। हमें अफेयर या ऐसी किसी भी एक्टिविटी के बारे में नहीं पता। लड़कियां ये आरोप किसी के दबाव में लगा रही हैं। तौसीफ की पत्नी की अगले 4-5 दिनों में डिलीवरी होनी है। इसी आधार पर हम बेल की कोशिश कर रहे हैं।’

तौसीफ के पिता मीडिया में आ रही खबरों पर भी नाराजगी जताते हैं। वे कहते हैं कि पता नहीं ये मलेशिया वाली बात कहां से आई, पुलिस ने भी ऐसा कुछ नहीं कहा है। दरअसल तौसीफ और निदा पर आरोप है कि उसने धर्मांतरण कराने के लिए एक पीड़ित को मलेशिया में नौकरी और प्रमोशन दिलाने का लालच दिया था।

तौसीफ के पिता का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है और उसे प्लान के तहत फंसाया गया है।

तौसीफ के पिता का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है और उसे प्लान के तहत फंसाया गया है।

अब जानिए केस की जांच में क्या पता चला…

’धर्मांतरण जांच का केंद्र, लेकिन अलग से केस नहीं’

SIT में हमारे सोर्स का दावा है कि पुलिस 20 मई तक केस में चार्जशीट दाखिल कर देगी। पुलिस ने अरेस्ट आरोपियों और पीड़ितों से पूछताछ की है। TCS के अन्य कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं।

सूत्र बताते हैं, ‘केस से जुड़े कुछ वीडियो रिट्रीव कर लिए गए हैं। TCS से बाकी CCTV फुटेज मांगे गए हैं। 2022 से अब तक के सारे CCTV मिलना मुश्किल हैं। गुड़ी पड़वा पर जब स्टाफ को टोपी पहनाई गई, पुलिस को तब का एक वीडियो मिला है। ये सोशल मीडिया पर भी वायरल है।‘

सोर्स दावा करते हैं कि जांच का मुख्य एंगल धर्मांतरण ही है। पुलिस के पास इसके पुख्ता सबूत भी हैं, लेकिन धर्मांतरण का अलग से कानून नहीं है, इसलिए पुलिस BNS की धारा-299 के तहत केस बनाने की तैयारी में है। इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस बनेगा।

निदा अरेस्ट हुई, तो खुल सकता है फंडिंग का एंगल

केस में फरार आरोपी निदा खान की तलाश में पुलिस ने 4 टीमें बनाई हैं। महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में तलाश जारी है। सोर्स के मुताबिक, निदा खान से पूछताछ करने पर फंडिंग वाला एंगल और खुल सकता है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन हो सकता है कि ये विदेशी फंडिंग का केस भी निकले। हालांकि मामले में अभी और आरोपी जुड़ सकते हैं।

निदा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी का हवाला देते हुए कोर्ट से प्री-अरेस्ट बेल की मांग की थी, लेकिन नासिक की निचली अदालत ने 2 मई को ये याचिका खारिज कर दी।

वकील बोले- धर्मांतरण का केस कमजोर

तौसीफ, निदा खान समेत 4 आरोपियों की ओर से केस लड़ रहे सीनियर एडवोकेट राहुल कासलीवाल निदा के सरेंडर ना करने पर कहते हैं, ‘निदा अगर पुलिस को अपनी बात बताए, तो भी उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा, जबकि जमानत उनका पहला हक है। अग्रिम जमानत की याचिका निचली अदालत में रिजेक्ट हुई है, तो हाईकोर्ट जाएंगे। ‘

वकील धर्मांतरण का केस ना होने का दावा करते हुए कहते हैं,

QuoteImage

9 मामलों में से किसी भी पीड़ित ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है, इसलिए कानूनी तौर पर धर्मांतरण का मामला कमजोर है। महाराष्ट्र में जबरन या गैरकानूनी धर्मांतरण के खिलाफ कोई विशेष कानून भी नहीं है।

QuoteImage

‘पुलिस ने धारा-299 लगाई है, वो धार्मिक भावनाएं आहत करने से संबंधित है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और धर्मांतरण कराना, दोनों अलग-अलग बातें हैं।’

राहुल एक दिन में 8 FIR दर्ज होने को भी असामान्य बताते हैं। वे कहते हैं कि अगर सभी घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी थीं, तो एक FIR में जांच हो सकती थी। उनका ये भी आरोप है कि अगर 2022 से ऐसी घटनाएं हो रही थीं, तो पीड़ित पक्ष चार साल चुप क्यों रहा? वे कंपनी छोड़ सकते थे या ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते थे। चार साल तक कोई शिकायत क्यों नहीं की।

‘ये सिस्टमैटिक ब्रेनवॉश, निदा से पूछताछ जरूरी‘

केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अजय मिश्र बताते हैं कि उन्होंने कोर्ट में दलील दी कि ये सिर्फ व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि एक प्लान तरीके से किया जा रहा सिस्टमैटिक ब्रेनवॉश है। निदा खान पर आरोप है कि उसने एक पीड़ित को मलेशिया में नौकरी और प्रमोशन दिलाने का लालच दिया था, ताकि उसका धर्मांतरण कराया जा सके।

वे दावा करते हैं कि आरोपियों ने एक पीड़ित का नाम बदलकर ‘हानिया’ रख दिया था। उसे बुर्का पहनने जैसी धार्मिक ट्रेनिंग दी जा रही थी।

पीड़ितों को मीडिया से बात न करने की हिदायत

पीड़ितों का पक्ष जानने के लिए हम एक पीड़ित के घर भी पहुंचे। TCS कर्मचारी दानिश के खिलाफ शिकायत करने वाली पीड़ित ने हमसे बात करने से मना कर दिया। अन्य पीड़ितों ने भी यही कहा कि पुलिस ने उन्हें मीडिया से दूर रहने की हिदायत दी है।

इसके अलावा हमने आरोपी निदा खान के पिता से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। TCS की आंतरिक जांच कहां तक पहुंची है, ये जानने के लिए हमने कंपनी को भी मेल किया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं मिला है। आगे मिलने पर जोड़ा जाएगा।

……………… TCS केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

‘तौसीफ बोला- शिव भगवान नहीं, ब्रह्माजी को गाली दी’

‘तौसीफ ऑफिस में बिजनेस प्रोसेस लीडर है। हम एक टीम में नहीं थे, फिर भी वो मेरे पास आता और निजी जिंदगी के बारे में बातें करता। पूछता कि क्या तुम्हारा बॉयफ्रेंड है। वो ऑफिस की लड़कियों को सिर से पैर तक घूरता और आंख मारता।‘ ये आपबीती 25 साल की उस लड़की की है, जिसकी शिकायत पर नासिक पुलिस ने TCS के 7 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Share This Article
Leave a Comment