![]()
बीकानेर की पहचान कभी खुली चौड़ी सड़कों से थी। आज वाहनों की बढ़ती संख्या और पार्किंग के इंतजाम न होने से ट्रैफिक रेंगने को विवश है। बीकानेर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र और सार्वजनिक स्थान पार्किंग के रेड जोन बन चुके हैं। पार्किंग इंडेक्स का हाल ये है कि क्षमता 100 गाड़ियों की, पार्क की जा रहीं 788 गाड़ियां। एक प्रतिष्ठित एजेंसी ने शहर के का गहन सर्वेक्षण किया जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीसीआरआई) की टीम ने करीब 30 दिन रहकर हर सड़क और 11 प्रमुख स्थानों का सर्वे किया। कॉम्प्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान में पार्किंग इंडेक्स (जरूरत और मौजूद स्थल का अनुपात) में बताया है कि शहर में कई ऐसे प्वांट बन गए हैं जहां आए दिन जाम की स्थिति रहती है। इसमें सबसे बड़ा केन्द्र केईएम रोड, रानीबाजार, स्टेशन रोड एवं नगर निगम रोड है। इसमें मैनपॉवर से लेकर मशीनों तक का उपयोग किया गया। प्रत्येक बड़े स्थानों पर गाड़ियों की क्षमता और उसके बदले आने वाले वाहनों की संख्या का खुलासा किया। जानकार बताते हैं कि प्रशासन ने कभी पार्किंग के लिए कभी सोचा ही नहीं। सोचा भी होगा तो कोई काम नहीं किया गया। एक्सपर्ट: 5 सीआरआरआई ने 5 सूत्रीय समाधान दिया है
Source link
शहर में पार्किंग का इंतजाम नहीं; 7 गुना ज्यादा लोड से घुट रहा ट्रैफिक का दम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन
Leave a Comment
Leave a Comment















