Tilak Varma County Cricket 2025 Update | Hampshire Vs Essex | काउंटी क्रिकेट के वनडे में तिलक वर्मा का अर्धशतक: वीदरली का शतक, हैम्पशायर ने एसेक्स को 5 विकेट से हराया

admin
4 Min Read


1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
तिलक वर्मा ने हैम्पशायर के लिए इससे पहले दो शतक भी लगाए थे । - Dainik Bhaskar

तिलक वर्मा ने हैम्पशायर के लिए इससे पहले दो शतक भी लगाए थे ।

भारतीय टी-20 स्पेशलिस्ट तिलक वर्मा ने इंग्लैंड में चल रहे काउंटी क्रिकेट लीग के वनडे कप में गुरुवार को साउथंप्टन में खेले गए ग्रुप-ए मुकाबले में अपनी टीम हैम्पशायर के लिए एसेक्स के खिलाफ 54 रन की पारी खेली। उन्होंने जो वीदरली के साथ 98 रन की पार्टनरशिप भी की। वीदरली ने इस मैच में नाबाद शतक जड़ा। हैम्पशायर ने इस मैच में एसेक्स को 5 विकेट से हराया। हैम्पशायर इस जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि दो मैचों में दो हार के साथ एसेक्स फिलहाल आठवें स्थान पर है।

एसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 285 रन बनाए। 286 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैम्पशायर ने 46.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 288 रन बना लिए।

एसेक्स की ओर से चार्ली एलिसन, टॉम वेस्ले और रॉबिन दास ने अर्धशतक बनाएं इससे पहले हैम्पशायर के कप्तान निक गबिन्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। एसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर चार्ली एलिसन, टॉम वेस्ले और रॉबिन दास के अर्धशतकों की बदौलत स्कोर बोर्ड पर 285 रन बना दिए थे।

एलिसन ने 80, वेस्ले ने 61 जबकि दास ने 50 रन बनाए थे। हैम्पशायर की ओर से काइल एबॉट, एडी जैक, डॉमिनिक केली और एंड्र्यू नील को दो-दो सफलता हाथ लगी थी।

चार्ली एलिसन एसेक्स के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 90 गेंदों का सामना कर 80 रन बनाएं।

चार्ली एलिसन एसेक्स के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 90 गेंदों का सामना कर 80 रन बनाएं।

हैम्पशायर ने 46.2 ओवर में ही हासिल कर लिया टारगेट 286 रनों का पीछा करते हुए हैम्पशायर को कप्तान निक गबिन्स और अली ओर ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 58 रन की पार्टनरशिप हुई। अली 29 रन बना कर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद नंबर-3 पर तिलक बल्लेबाजी करने आए, उन्होंने आते ही कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन 80 रन के स्कोर पर गबिन्स (40) आउट हो गए।

उसके बाद तिलक ने जो वीदरली के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 गेंदों पर 98 रन की पार्टनरशिप की। तिलक ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 54 रन पर वह वेस्ले की गेंद पर बोल्ड हो गए। तिलक ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के भी लगाए। तिलक के आउट होने के बाद वीदरली ने एक छोर संभाले रखा और अंत तक नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए हैम्पशायर को जीत दिलाई। हैम्पशायर ने ये मुकाबला 22 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से अपने नाम किया। तिलक पिछले मुकाबले में ग्लमॉर्गन के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। हालांकि इससे पहले लाल गेंद से उन्होंने हैम्पशायर के लिए चार मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा था। तिलक इसी महीने दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे।

हैम्पशायर के लिए जो वीदरली ने 105 गेंदों का सामना कर 116 रन बनाए।

हैम्पशायर के लिए जो वीदरली ने 105 गेंदों का सामना कर 116 रन बनाए।

____________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत अब वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका से टेस्ट खेलेगा:दोनों से 4 मैच, सभी जीते तो WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में आने का मौका

भारत ने इंग्लैंड में 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेलकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर जगह बना ली। टीम के 28 पॉइंट्स हैं। भारत को अब इसी साल होमग्राउंड पर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। दोनों को जीतकर टीम टॉप-2 टीमों में जगह बना सकती है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment