Mon, 23 Nov 20266:14 PM
Mon, Nov 23, 2026Updated 6:14 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

टोडीफतेहपुर पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

WhatsAppFacebookX

टोडीफतेहपुर पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

टोडीफतेहपुर (झांसी)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टोडीफतेहपुर थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी की पहचान घनेन्द्र कुमार (48) निवासी ग्राम मदरस के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नियाज खान एवं कांस्टेबल सिद्धार्थ गौतम शामिल रहे।

टोडीफतेहपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।