Thu, 26 Nov 202610:15 PM
Thu, Nov 26, 2026Updated 10:15 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से कक्षा 10 की छात्रा गंभीर घायल, चालक फरार

WhatsAppFacebookX

एटा। सकीट-चपरई मार्ग पर शेखपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार कक्षा 10 की छात्रा प्रियाशी को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।