त्योहारी सीजन में जयपुर-गया-जयपुर के मध्य अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन*

त्योहारी सीजन में जयपुर-गया-जयपुर के मध्य अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन*
*त्योहारी सीजन में जयपुर-गया-जयपुर के मध्य अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन*
_जयपुर से 9 नवंबर तथा गया से 10 नवंबर को एक-एक ट्रिप होगा संचालन, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा_
रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए जयपुर एवं गया के मध्य एक-एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल रेलसेवा के संचालन से राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं बिहार के यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09723, जयपुर-गया स्पेशल रेलसेवा दिनांक 9 नवंबर 2026 को जयपुर से 13:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10:30 बजे गया पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09724, गया-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10 नवंबर 2026 को गया से 13:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10:50 बजे जयपुर पहुंचेगी।
*इन स्टेशनों पर होगा ठहराव*
यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज एवं मिर्जापुर होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
_13 अनारक्षित डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बों की होगी ट्रेन_
इस स्पेशल रेलसेवा में 13 अनारक्षित डिब्बे एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे। रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भार के सुचारू आवागमन के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।

