Sun, 25 Oct 20269:58 PM
Sun, Oct 25, 2026Updated 9:58 PM IST
होम › मध्य प्रदेश

त्योहारों को लेकर मंडी थाना पुलिस अलर्ट,

WhatsAppFacebookX

News video GIF

त्योहारों को लेकर मंडी थाना पुलिस अलर्ट, पुराने बस स्टैंड पर वाहन चालकों और ठेला संचालकों को दिए निर्देश
उज्जैन/नागदा। आगामी त्योहारों को देखते हुए मंडी थाना पुलिस ने पुराने बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बस स्टैंड पर खड़े वाहनों के चालकों और ठेला-गाड़ी संचालकों को व्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने तथा आवागमन में बाधा नहीं डालने की हिदायत दी गई।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ को नियंत्रित करना, जाम की स्थिति से बचना और आमजन की आवाजाही को सुगम बनाना है।