उज्जैन के भाटपचलाना पुलिस का बड़ा एक्शन! पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरे मिले 9 गोवंश, दो आरोपी गिरफ्तार


उज्जैन जिले के भाटपचलाना में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिंदू संगठनों की मदद से खरसौद कला और पडुनिया मार्ग पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को पकड़ा।
वाहन की तलाशी ली गई तो अंदर 9 गाय के बछड़े क्रूरतापूर्वक भरे मिले। पुलिस के मुताबिक, इन्हें वध के लिए बदनावर की तरफ ले जाया जा रहा था।
मौके से इंदलाल पाटीदार और राकेश बंजारा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन सहित 9 गोवंश जब्त किए हैं।
एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन और एएसपी करणदीप सिंह व एसडीओपी आकांक्षा बेलोदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
भाटपचलाना पुलिस की इस कार्रवाई से गोवंश तस्करी करने वालों में हड़कंप है।

