US Iran War Controversy LIVE Update; Donald Trump China Hormuz Strait

20 Min Read


वॉशिंगटन डीसी/तेहरान7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ईरान के झंडे वाले मालवाहक जहाज M/V टॉस्का पर अमेरिकी नौसेना ने कब्जा किया। यह वीडियो अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की तरफ से जारी की गई है। - Dainik Bhaskar

ईरान के झंडे वाले मालवाहक जहाज M/V टॉस्का पर अमेरिकी नौसेना ने कब्जा किया। यह वीडियो अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की तरफ से जारी की गई है।

अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक टॉस्का नामक यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने रोका।

ट्रम्प के मुताबिक, जहाज ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने उसे रोक लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस वक्त जहाज हमारे कब्जे में है। हम पूरी तरह इसे कंट्रोल में लेकर देख रहे हैं कि इसके अंदर क्या है।”

दूसरी तरफ, ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया और ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया।

तस्नीम मीडिया के मुताबिक यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था। ईरान ने इसे समुद्री डकैती करार दिया और कहा कि वे जल्द इसका जवाब देंगे।

टॉस्का को कब्जे में लेने से पहले का VIDEO

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया।

होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया।

दूसरी बैठक पर संशय: ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका की मांगों और को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है।

जेडी वेंस का दौरा टला: पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दौरा टल गया है। ट्रम्प ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सुरक्षा चिंताओं के चलते वेंस इस्लामाबाद नहीं जाएंगे।

ट्रम्प की चेतावनी: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास शांति समझौते के लिए यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह वही गलती नहीं दोहराएंगे।

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत बोला- अंतराष्ट्रीय समुद्री रास्तों में नियमों का पालन हो

भारत ने ईरान से नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। कोलंबो में मीडिया से बात करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग के बाद भारत ने तुरंत ईरानी अधिकारियों से संपर्क किया और अपनी नाराजगी दर्ज कराई।

मिसरी ने कहा कि भारत ने ईरान से साफ तौर पर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों पर बिना रुकावट आवाजाही के नियमों का पालन किया जाए। ये नियम होर्मुज पर भी पूरी तरह लागू होते हैं।

दरअसल, शनिवार को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने भारतीय झंडे वाले दो जहाजों पर फायरिंग की थी। इसके बाद भारत सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली को तलब किया और इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- होर्मुज पर कंट्रोल कभी नहीं छोड़ेंगे

ईरान ने कहा कि है वह होर्मुज पर अपना कंट्रोल कभी नहीं छोड़ेंगे। संसदीय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि यह ईरान का अधिकार है और वही तय करेगा कि कौन जहाज वहां से गुजर सकता है और किसे इजाजत नहीं मिलेगी।

अजीजी ने यह भी बताया कि होर्मुज पर कंट्रोल को कानूनी रूप देने की तैयारी हो रही है। संसद में एक बिल लाया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण, समुद्री सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर इस रास्ते पर ईरान का अधिकार तय किया जाएगा और इसे सेना लागू करेगी।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होर्मुज से 18 अप्रैल को 20 जहाज गुजरे

18 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट से 20 से ज्यादा जहाज गुजरने में सफल रहे। शिपिंग डेटा देने वाली कंपनी Kpler के मुताबिक, यह 1 मार्च के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा आवाजाही थी।

इन जहाजों में से 5 ऐसे थे जिन्होंने हाल ही में ईरान से सामान लोड किया था, जिसमें तेल उत्पाद से लेकर धातु तक शामिल थे।

हालांकि यह स्थिति ज्यादा देर टिक नहीं पाई और फिर से जहाजों की आवाजाही बंद हो गई। ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर समझौते को तोड़ने का आरोप लगाकर फिर से होर्मुज बंद कर दिया।

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरानी जहाज पर कब्जे का वीडियो जारी किया

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें दिखाया गया है कि अमेरिकी सेना ने एक ईरानी झंडे वाले जहाज को कैसे कब्जे में लिया।

CENTCOM के मुताबिक, इस ऑपरेशन में अमेरिकी मरीन सैनिक हेलिकॉप्टर के जरिए USS ट्रिपोली जहाज से उड़ान भरकर M/V टौस्का जहाज पर उतरे और रस्सियों के सहारे नीचे उतरकर उस पर चढ़े।

अमेरिका ने यह भी बताया कि USS स्प्रूअन्स नाम के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर ने उस जहाज का इंजन बंद कर दिया था, क्योंकि उसने करीब 6 घंटे तक बार-बार दी गई चेतावनियों का पालन नहीं किया।

वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि मरीन सैनिक अरब सागर के ऊपर से उड़ान भरते हुए उस जहाज तक पहुंचे और फिर उस पर कब्जा कर लिया।

04:55 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- दबाव में कोई डील नहीं होगी

ईरान के संसदीय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर ईरान का रुख पूरी तरह उसके राष्ट्रीय हित और सुरक्षा पर आधारित है। अल जजीरा के मुताबिक, उन्होंने साफ किया कि ईरान वही करेगा जो उसकी सुरक्षा और प्राथमिकताओं के लिए जरूरी होगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत में हिस्सा लेगा, तो उन्होंने कहा कि फैसला हालात और देश के हित देखकर लिया जाएगा। उन्होंने बातचीत को सीधे तौर पर जंग का ही हिस्सा बताया।

अजीजी ने कहा कि अगर बातचीत से वही फायदा मिलता है जो जंग में मिलता है, तो यह भी एक मौका है। लेकिन अगर अमेरिका ज्यादा दबाव डालने या अपनी शर्तें थोपने की कोशिश करेगा, तो ईरान इसके लिए तैयार नहीं है।

04:45 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

युद्ध के डर से UAE ने अमेरिका से मदद की बात शुरू की

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अब अमेरिका से मदद लेने की तैयारी में नजर आ रहा है। UAE को ईरान जंग की वजह से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने का डर बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच इस बात पर बातचीत हो रही है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो अमेरिका UAE को आर्थिक सहारा दे सकता है।

जरूरत पड़ने पर अमेरिका UAE को डॉलर दे सकता है, ताकि वहां की अर्थव्यवस्था अचानक झटका लगने से बच सके। भी यह सिर्फ शुरुआती बातचीत है, UAE ने कोई आधिकारिक मांग नहीं की है।

UAE के अधिकारी कह रहे हैं कि अभी तक ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन अगर युद्ध लंबा चला तो दिक्कत बढ़ सकती है। उन्हें डर है कि हालात खराब हुए तो निवेशक अपना पैसा निकाल सकते हैं और देश की आर्थिक स्थिति पर दबाव आ सकता है।

04:23 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी संसद के स्पीकर बोले- अमेरिका से बातचीत अभी भी जारी

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ। (फाइल फोटो)

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ। (फाइल फोटो)

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत अभी जारी है, लेकिन हालात अब भी काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन किसी समझौते तक पहुंचना अभी आसान नहीं है क्योंकि कई बड़े मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं।

04:16 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मुजतबा के बाद ईरान के सबसे ताकतवर शख्स बने वहिदी

ईरान की धार्मिक सेना IRGC के चीफ अहमद वहीदी। (फाइल फोटो)

ईरान की धार्मिक सेना IRGC के चीफ अहमद वहीदी। (फाइल फोटो)

ईरान में धार्मिक सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने तेहरान की सेना और बातचीत करने वाली टीम पर पूरा कंट्रोल कर लिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया है कि IRGC के कमांडर मेजर जनरल अहमद वहिदी और उनके करीबी लोगों ने देश की कमान अपने हाथ में ले ली है।

वहिदी अब मुजतबा खामेनेई के बाद ईरान में सबसे बड़े फैसले लेने वाले नेता बन गए हैं। वहिदी का दबदबा विदेश मंत्री अराघची और संसद प्रमुख मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से ज्यादा हो गया है, जिन्हें अपेक्षाकृत नरम नेता माना जाता है।

अराघची ने शुरुआत में अमेरिका (ट्रम्प प्रशासन) के साथ सहमति बनाकर होर्मुज खोलने की बात मान ली थी, लेकिन IRGC ने अमेरिकी नाकाबंदी के जवाब में इसे बंद रखने पर जोर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, वहिदी को ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव और IRGC के पुराने सदस्य मोहम्मद बाघेर जोलगद्र का समर्थन मिला है। इससे वहिदी की पकड़ और मजबूत हो गई है।

03:55 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-ईरान सीजफायर खत्म होने में 2 दिन बाकी

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 11-12 अप्रैल को अमेरिका-ईरान के बीच पीस टॉक का आयोजन हुआ था।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 11-12 अप्रैल को अमेरिका-ईरान के बीच पीस टॉक का आयोजन हुआ था।

अमेरिका और ईरान के बीच 22 अप्रैल को सीजफायर खत्म होने वाला है। इससे पहले ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली दूसरे दौर की बातचीत से इनकार कर दिया है।

ईरान का आरोप है कि अमेरिका की ज्यादा मांगें, अव्यवहारिक शर्तें, बार-बार रुख बदलना और लगातार विरोधाभास बातचीत में रुकावट डाल रहे हैं। ईरान ने अमेरिका पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।

ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी सीजफायर के समझौते का उल्लंघन है और अमेरिका की धमकी भरी भाषा से हालात और खराब हो रहे हैं। इन परिस्थितियों में बातचीत की उम्मीद बहुत कम है।

पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोगद्दम ने भी अमेरिका की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक तरफ अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ रहा है, नाकेबंदी जारी रख रहा है और युद्ध की धमकी दे रहा है, और दूसरी तरफ बातचीत की बात करता है, जो सही नहीं है।

03:32 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग में इस्तेमाल होने वाले 4 अहम शब्द

होर्मुज: यह होर्मुज जलडमरूमध्य को कहा जाता है। इस नाम की उत्पत्ति को लेकर अलग-अलग राय हैं, लेकिन सबसे ज्यादा माना जाता है कि यह “अहुरा मज्दा” से जुड़ा है, जो जोरोएस्ट्रियन धर्म में सबसे बड़े देवता हैं। इसका मतलब होता है “बुद्धिमान भगवान”।

शाहेद: यह ईरान के सस्ते ड्रोन होते हैं, जिन्हें अक्सर कामिकाजे ड्रोन कहा जाता है। ये ड्रोन अपने साथ विस्फोटक ले जाते हैं और सीधे टारगेट पर जाकर टकराते हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये सस्ते और आसान तकनीक से बनाए जाते हैं। इसी वजह से इन्हें बड़ी संख्या में तैयार किया जा सकता है।

टॉमहॉक: पहले टॉमहॉक एक तरह की कुल्हाड़ी को कहा जाता था, जिसे उत्तरी अमेरिका के आदिवासी लोग इस्तेमाल करते थे। अब सैन्य भाषा में यह एक लंबी दूरी तक मार करने वाली अमेरिकी क्रूज मिसाइल का नाम है, जो हर मौसम में काम कर सकती है। इस बारे में पढ़ें…

अयातुल्लाह: यह शिया इस्लाम में सबसे बड़े धार्मिक पदों में से एक है। यह उपाधि उन बड़े धार्मिक विद्वानों को दी जाती है, जिन्हें इस्लामी कानून, धर्म और शिक्षा में गहरी समझ होती है।

03:10 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा मुफ्त नहीं मिलेगी

ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा मुफ्त में नहीं मिलेगी।

उन्होंने X पर लिखा कि एक तरफ ईरान के तेल निर्यात पर रोक लगाई जाए और दूसरी तरफ बाकी देशों को सुरक्षित रास्ता मिले, यह संभव नहीं है।

उन्होंने साफ कहा कि विकल्प दो ही हैं। या तो सभी के लिए तेल बाजार खुला रहे, या फिर हर किसी को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

आरिफ ने यह भी कहा कि दुनिया में ईंधन की कीमतों में स्थिरता तभी आएगी, जब ईरान और उसके सहयोगियों पर आर्थिक और सैन्य दबाव पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

02:59 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेल की कीमतें बढ़ीं

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है और शेयर बाजार पर दबाव दिख रहा है। वीकेंड पर होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हालात बिगड़ने से यह उम्मीद कम हो गई है कि यह अहम समुद्री रास्ता जल्दी खुल पाएगा।

ब्रेंट क्रूड, जो दुनिया का प्रमुख बेंचमार्क है, 6 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर करीब 96 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इस वजह से भारत समेत दुनियाभर में तेल के दाम बढ़ने लगे हैं।

नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए, बांग्लादेश में 90.95 रुपए, पाकिस्तान में 122.42 रुपए, भूटान में 97.88 रुपए, चीन में 130.11 रुपए, श्रीलंका में 134.86 रुपए (सभी भारतीय रुपए में) तक पहुंच गई है।

02:24 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोग

ईरान में बड़ी संख्या में लोग तेहरान की सड़कों पर उतरकर सरकार के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई लोगों ने साफ कहा कि उन्हें अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और सरकार को झुकना नहीं चाहिए।

लोगों ने कहा कि अमेरिका ने अब तक अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। इसलिए भले ही बातचीत जारी रखनी पड़े, लेकिन अमेरिका पर भरोसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

01:55 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सेना ने टॉस्का को 6 घंटे तक चेतावनी दी थी

टॉस्का जहाज एक बड़ा कंटेनर शिप है। इसकी लंबाई- 294 मीटर और चौड़ाई- 32.5 मीटर है। यह चीन से आ रहा था। 12 अप्रैल को मलेशिया के क्लांग पोर्ट से रवाना हुआ था और ईरान के अब्बास बंदरगाह की ओर जा रहा था।

अमेरिकी सेना के मुताबिक, उसने रविवार को करीब 6 घंटे तक जहाज के क्रू को कई बार चेतावनी दी और कहा कि यह जहाज वाशिंगटन की घोषित नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहा है।

जब जहाज नहीं रुका, तो एक अमेरिकी वॉरशिप ने अपने 5 इंच MK-45 गन से फायर कर उसके इंजन रूम को निशाना बनाया, जिससे जहाज की स्पीड रुक गई। इसके बाद अमेरिकी सैनिक जहाज पर चढ़ गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल यह जहाज अमेरिकी कंट्रोल में है।

01:35 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मध्यस्थता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच अमेरिका की एडवांस सिक्योरिटी टीमें भी पाकिस्तान पहुंच चुकी हैं, जो आमतौर पर हाई-लेवल मीटिंग से पहले सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करती हैं।

वहीं, ईरान ने शनिवार को कहा कि उसे अमेरिका से नए प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावों का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये मौजूदा तनाव कम करने और बातचीत आगे बढ़ाने से जुड़े हो सकते हैं। यानी एक तरफ जमीन पर सुरक्षा तैयारियां तेज हैं, तो दूसरी तरफ पर्दे के पीछे बातचीत की कोशिशें भी जारी हैं।

01:24 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया

ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने अमेरिका पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ईरान का दावा है कि अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में चीन से ईरान आ रहे एक व्यापारिक जहाज पर गोलीबारी की है।

01:07 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका ने बातचीत में धोखा दिया

ईरान ने अमेरिका पर अपने वादों से मुकरने और विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। ये बयान राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच हुई बातचीत के बाद आया है।

ईरान का कहना है कि उसने सद्भावना दिखाते हुए जलमार्ग खोलने की कोशिश की थी, लेकिन अमेरिका ने अपनी समुद्री घेराबंदी न हटाकर समझौते की शर्तों को तोड़ दिया है।

01:06 AM20 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी विदेश मंत्री बोले- अमेरिका जहाजों को धमकी दे रहा

ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री से कहा कि अमेरिका ईरान के जहाजों और बंदरगाहों को धमका रहा है और गलत मांगें कर रहा है। इससे साफ है कि अमेरिका शांति चाहता ही नहीं है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment