Tue, 24 Nov 20266:17 PM
Tue, Nov 24, 2026Updated 6:17 PM IST
होम › महाराष्ट्र

वरिष्ठ साहित्यकार बळी शिंदे की पुस्तक ‘कुंतागळू’ का भव्य प्रकाशन समारोह संपन्न जिजामाता मंगल कार्यालय में साहित्य प्रेमियों की उमड़ी भीड़; सामाजिक सरोकारों और वंचितों की पीड़ा को

WhatsAppFacebookX

वरिष्ठ साहित्यकार बळी शिंदे की पुस्तक ‘कुंतागळू’ का भव्य प्रकाशन समारोह संपन्न

जिजामाता मंगल कार्यालय में साहित्य प्रेमियों की उमड़ी भीड़; सामाजिक सरोकारों और वंचितों की पीड़ा को लेखनी से उजागर करने वाले साहित्यकार का हुआ सम्मान

पुसद | जिला प्रतिनिधि शेख महेबूब

पुसद शहर के जिजामाता मंगल कार्यालय में वरिष्ठ साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री बळी शिंदे द्वारा लिखित पुस्तक ‘कुंतागळू’ का भव्य प्रकाशन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री बळी शिंदे के व्यक्तित्व एवं कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे एक सफल पालक, चिंतनशील एवं कृतिशील सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ एक निष्ठावान साहित्यकार भी हैं। यही कारण है कि वरिष्ठ साहित्यकार के रूप में वे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की पीड़ा को समाज के सामने लाने का सराहनीय कार्य किया है।

समारोह के दौरान डॉ. अक्षय शिंदे एवं शिंदे परिवार की ओर से किए गए सम्मान को स्वीकार करते हुए श्री बळी शिंदे ने शिंदे परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री इंद्रनील नाईक श्री निलय नाईक, विधायक श्री किसन वानखेडे, श्री दीपक मामा असेगावकर, श्री नितीनजी भुतडा तथा मुख्य वक्ता डॉ. रविकिरण पंडित सहित साहित्य क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां एवं पाठक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री बळी शिंदे को शुभकामनाएं दीं। साहित्य और सामाजिक चिंतन के संगम से आयोजित यह प्रकाशन समारोह साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार साबित हुआ।