Mon, 23 Nov 20266:14 PM
Mon, Nov 23, 2026Updated 6:14 PM IST
होम › महाराष्ट्र

वरिष्ठ साहित्यकार बळी शिंदे की पुस्तक ‘कुंतागळू’ का भव्य प्रकाशन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न जिजामाता मंगल कार्यालय, पुसद में साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों की रही बड़ी उपस्थित

WhatsAppFacebookX

वरिष्ठ साहित्यकार बळी शिंदे की पुस्तक ‘कुंतागळू’ का भव्य प्रकाशन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

जिजामाता मंगल कार्यालय, पुसद में साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों की रही बड़ी उपस्थिति; शिंदे परिवार ने किया सम्मानित

पुसद | जिल्हा प्रतिनिधि शेख महेबुब

पुसद शहर के जिजामाता मंगल कार्यालय में वरिष्ठ साहित्यकार श्री बळी शिंदे द्वारा लिखित पुस्तक **‘कुंतागळू’** का भव्य प्रकाशन समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर साहित्य जगत की अनेक जानी-मानी हस्तियों, गणमान्य नागरिकों एवं पाठक वर्ग की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री बळी शिंदे एक सफल अभिभावक होने के साथ-साथ चिंतनशील एवं कृतिशील सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे एक तत्वनिष्ठ साहित्यकार भी हैं। समाज के प्रति उनकी सकारात्मक सोच, सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान और साहित्य के प्रति समर्पण के कारण वे समाज के लिए गौरव का विषय हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अक्षय शिंदे एवं शिंदे परिवार की ओर से किए गए सम्मान को स्वीकार करते हुए श्री बळी शिंदे ने शिंदे परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में निलय नाईक, विधायक किसन वानखेडे, दीपक मामा असेगावकर, नितीनजी भुतडा तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रविकिरण पंडित उपस्थित रहे। इसके अलावा साहित्य क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं पाठकों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री बळी शिंदे ने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के दुख-दर्द को अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के सामने लाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने और सामाजिक संवेदनाओं को जागृत करने का सशक्त माध्यम भी है।

पुस्तक प्रकाशन समारोह में उपस्थित साहित्य प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री बळी शिंदे को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की।