आज से जयपुर में फिर शुरू होगी पानी सप्लाई:बीसलपुर परियोजना का रखरखाव समय से पहले पूरा

1 Min Read




राजधानी जयपुर के लिए राहत भरी खबर है। बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के तहत चल रहा रखरखाव कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो गया है, जिससे आज से शहर में पेयजल सप्लाई फिर शुरू हो जाएगी। जलदाय मंत्री कन्हैया लाल के नेतृत्व में विभाग ने 28 मार्च रात 8 बजे से 29 मार्च रात 8 बजे तक शटडाउन तय किया था, लेकिन बेहतर योजना और तेज काम के चलते सभी कार्य समय से पहले ही पूरे कर लिए गए। दोपहर में ही शुरू हुई पम्पिंग, रात तक पहुंचा पानी
रखरखाव पूरा होते ही 29 मार्च को दोपहर 2:30 बजे बीसलपुर इनटेक पम्प हाउस से पम्पिंग शुरू कर दी गई। सूरजपुरा फिल्टर प्लांट से शाम 4:50 बजे जयपुर के लिए पानी छोड़ा गया और रात 9 बजे तक पानी बालाबाला पम्पहाउस पहुंच गया। अब आज से शहर में नियमित जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। कई महत्वपूर्ण जगहों पर हुआ काम
शटडाउन के दौरान ट्रांसमिशन लाइन और पम्पिंग स्टेशनों पर बड़े स्तर पर कार्य किए गए। शहर के अंदर भी हुए व्यापक सुधार
जयपुर के विभिन्न इलाकों में भी सुधार कार्य किए गए।



Source link

Share This Article
Leave a Comment