Xiaomi 13T Launch India | 120x Lyca Camera, 6500mAh Battery

10 Min Read


नई दिल्ली41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी 17T और शाओमी FX मिनी LED TV लॉन्च की हैं। स्मार्टफोन 120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा, 6500mAh बैटरी और फ्लैगशिप लेवल फीचर्स के साथ आया है।

कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉरमेंस और हाई-एंड कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। शाओमी 17T को दो वैरिएंट में पेश किया गया है।

इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले शुरुआती वैरिएंट की कीमत 59,999 रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर में ₹5000 के डिस्काउंट के बाद इसे 54,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। भारत में इसका मुकाबला वनप्लस 15R और वीवो V70 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा।

वहीं, शाओमी FX मिनी LED TV को 4 वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपए रखी गई। लॉन्च ऑफर में फिलहाल इसे 29,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 10 जून और TV की सेल 11 जून से शुरू होगी।

शाओमी 17T: डिजाइन, डायमेंशन और इन-हैंड फील

मटेरियल और टेक्स्चर: फोन का बैक पैनल और साइड फ्रेम प्रीमियम फिनिश वाले प्लास्टिक मटेरियल से बना है, जो हाथ में पकड़ने पर बिल्कुल ग्लास (कांच) जैसा स्मूथ फील देता है। इसका लुक काफी सिंपल और मिनिमलिस्टिक है।

डायमेंशन और वजन: फोन सिर्फ 8.17mm पतला है और इसका वजन करीब 201.8 ग्राम है। हालांकि, स्लिम डिजाइन और वेट डिस्ट्रिब्यूशन की वजह से यह हाथ में काफी हल्का, छोटा और कॉम्पैक्ट लगता है। फोन 3 कलर ऑप्शन वॉयलेट, ब्लू और ब्लैक में मिलेगा।

पोर्ट्स और बटन्स: फोन के नीचे की तरफ (बॉटम) एक स्पीकर ग्रिल, USB टाइप-C पोर्ट, माइक्रोफोन और एक डुअल नैनो सिम ट्रे दी गई है। फोन का लेफ्ट साइड पूरी तरह से क्लीन है। इसके राइट साइड पर परफेक्ट पोजीशन में पावर बटन और उसके ठीक ऊपर वॉल्यूम रॉकर बटन्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसके टॉप (ऊपर) पर कोई भी पोर्ट या विजिबल होल नहीं है, लेकिन यह IR ब्लास्टर को सपोर्ट करता है।

फ्रंट डिस्प्ले और सेफ्टी: फ्रंट में बेजल्स काफी पतले हैं, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो अच्छा मिलता है। पंच-होल डिजाइन के साथ सेल्फी कैमरा सेंटर में है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP68 की टॉप रेटिंग मिली है।

शाओमी 17T: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

डिस्प्ले: शाओमी 17T में 6.59-इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2756 x 1268 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।

इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स है, यानी तेज धूप में भी विजिबिलिटी में कोई दिक्कत नहीं होगी। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिलती है। इसके अलावा यह डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन में कैमरा कंपनी ‘लाइका’ के ऑप्टिकल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा (लाइट फ्यूजन 800 सेंसर), 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल है।

कैमरा एप में लाइका ऑथेंटिक और लाइका वाइब्रेंट जैसे मोड्स के साथ 120x AI जूम का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: स्मार्टफोन 4nm आर्किटेक्चर पर बने मीडियाटेक डायेमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-G720 MC8 GPU और AI टास्क के लिए NPU 880 AI इंजन दिया गया है। फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक का इस्तेमाल हुआ है।

हीटिंग से बचाने के लिए इसमें शाओमी का 3D आइसलूप कूलिंग सिस्टम लगा है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड शाओमी हाइपर OS 3 पर चलता है, जिसमें कई इन-बिल्ट AI फीचर्स जैसे AI राइटिंग, सर्कल टू सर्च और गूगल जेमिनी का सपोर्ट मिलता है।

पावर बैकअप: फोन में 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो लंबे समय का प्लेबैक टाइम और बैकअप देती है। यह 67W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग, 50W चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि, कंपनी बॉक्स में एडॉप्टर साथ नहीं दे रही है, बॉक्स में केवल टाइप-A टू टाइप-C केबल मिलेगी।

कनेक्टिविटी व अन्य: इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक दिया गया है। ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के मोर्चे पर यह वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 6.0, NFC और फिजिकल सिम के साथ eSIM सपोर्ट से लैस है। इसमें पारंपरिक 3.5mm का ऑडियो जैक नहीं मिलता है।

शाओमी TV FX मिनी LED सीरीज: डिजाइन और कनेक्टिविटी

शाओमी TV FX मिनी LED सीरीज 43 इंच से लेकर 75 इंच तक के 4 वैरिएंट में अवेलेबल है। यह सीरीज शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए क्यूडी (QD) मिनी LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और बेहतर स्मार्ट फीचर्स के लिए फायर TV इंटीग्रेशन के साथ आती है।

इस सीरीज को ब्लैक फिनिश के साथ मेटल बेजल-लेस डिजाइन दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो काफी ज्यादा है; 43-इंच और 55-इंच मॉडल्स में 97% और 65-इंच व 75-इंच मॉडल्स में 98% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ दिया गया है। इसके अलावा तीन HDMI पोर्ट्स (एक eARC सपोर्ट के साथ), दो USB 2.0 पोर्ट्स, एक ईथरनेट पोर्ट, एक AV इनपुट, एक ऑप्टिकल ऑडियो पोर्ट, एक हेडफोन जैक और एंटीना कनेक्टर्स दिए गए हैं।

शाओमी TV FX मिनी LED सीरीज: डायमेंशन और वजन

वैरिएंट डायमेंशन वजन
43-इंच लंबाई 957mm, चौड़ाई 609mm, ऊंचाई 197mm 7.1kg
55-इंच लंबाई 1226, चौड़ाई 775, ऊंचाई 274mm 11.4kg
65-इंच लंबाई 1445mm, चौड़ाई 901mm, ऊंचाई 312mm 17kg
75-इंच लंबाई 1668mm, चौड़ाई 1027mm, ऊंचाई 347mm 23.1kg

शाओमी TV FX मिनी LED सीरीज: स्पेसिफिकेशंस

4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले और 1.07 अरब कलर्स का सपोर्ट इस सीरीज के सभी मॉडल्स में 4K (3,840×2,160 पिक्सल) अल्ट्रा HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री तक है। बेहतर कंट्रास्ट और ब्राइटनेस कंट्रोल के लिए इसमें फुल एरे लोकल डिमिंग और मिनी LED बैकलाइटिंग के साथ क्यूडी मिनी LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है।

यह टीवी सीरीज HDR10, HDR10+ फॉर्मेट, फिल्ममेकर मोड और शाओमी के विविड पिक्चर इंजन 2 को सपोर्ट करती है। यह DCI-P3 कलर गैमट का 93% कवर करती है और 1.07 अरब कलर्स डिस्प्ले कर सकती है। स्क्रीन साइज के हिसाब से टीवी में 104 तक लोकल डिमिंग जोन्स दिए गए हैं।

बड़े मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और दमदार प्रोसेसर स्क्रीन रिफ्रेश रेट की बात करें तो 43-इंच वैरिएंट 60Hz पर काम करता है, जबकि 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच मॉडल्स DLG 120Hz गेम मोड को सपोर्ट करते हैं। पूरी सीरीज में MEMC टेक्नोलॉजी, ऑटो लो लेटेंसी मोड और आई केयर मोड दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वाड-कोर कॉर्टेक्स-A55 प्रोसेसर के साथ माली-G52 2EE MC1 GPU दिया गया है। इसमें 2GB रैम और 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

फायर टीवी OS और अलेक्सा वॉयस कमांड्स शाओमी की यह TV सीरीज फायर टीवी पर चलती है, जिससे यूजर्स को 12,000 से ज्यादा एप्स का एक्सेस मिलता है। सॉफ्टवेयर फीचर्स के तौर पर इसमें यूजर प्रोफाइल्स, पैरेंटल कंट्रोल्स, एपल एयरप्ले 2 सपोर्ट, इन-बिल्ट एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट इंटीग्रेशन, क्विक वेक फंक्शनलिटी और एक डेडिकेटेड क्विक सेटिंग्स मेनू शामिल हैं।

डॉल्बी ऑडियो के साथ मिलेगा थिएटर जैसा साउंड ऑडियो के लिए 43-इंच वेरिएंट में 20W का टू-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। वहीं, इसके 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच मॉडल्स में फोर-ड्राइवर सेटअप मिलता है, जिसमें दो फुल-रेंज स्पीकर्स और दो हाई-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर्स शामिल हैं। साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए यह सीरीज डॉल्बी ऑडियो, DTS:X और DTS वर्चुअल:X ऑडियो टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment