यूनानी चिकित्सा के अनुसार सर्दियों में क्या खाएं : डॉ लियाकत अली मंसूरी ______________________________________________

यूनानी चिकित्सा के अनुसार सर्दियों में क्या खाएं : डॉ लियाकत अली मंसूरी
______________________________________________
सर्दियों में कई बार खुले में यात्रा करने या बाइक पर चलने से ठंडी हवाओं से सामना करना पड़ता हैं , ठंडा मौसम होने के कारण पानी भी कम पीने में आता हैं जिससे खून में पानी कमी होने से खून गाढ़ा और शरीर में खुश्की होने की संभावना बनी रहती हैं, इससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्टॉक होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
यूनानी सिद्धांतों में सर्दियों का मिज़ाज सामान्यतया सर्द और खुश्क माना जाता है। इसलिए इस मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दी जाती है जो पौष्टिक हों, उचित गर्माहट दें और शरीर को ताकत प्रदान करें। यूनानी चिकित्सा के अनुसार सर्दियों के मौसम में शरीर की ताकत बढ़ाने, पाचन शक्ति (कुव्वत-ए-हाजिमा) को बेहतर बनाने और शरीर में गर्मी एवं ऊर्जा बनाए रखने के लिए गिज़ायें खाई जाती हैं, अच्छी चीजें खाने का समय भी अच्छा समय माना जाता है।
यूनानी चिकित्सा के अनुसार सर्दियों में क्या खाना चाहिए?__
1. अदरक, लहसुन और हल्दी पाचन में सहायक , भोजन में गर्माहट प्रदान करते हैं।
2. सूजन संबंधी प्रक्रियाओं पर प्रभाव डालने के लिए बादाम, अखरोट, खजूर और अंजीर खाना चाहिए।
3. ऊर्जा एवं पोषण एवं अच्छे वसा और खनिज शरीर की सामान्य ताकत के लिए तिल और गुड़ ऊर्जा प्रदान करते हैं।
4. कैल्शियम और आयरन के स्रोत के लिए सर्दियों में पारंपरिक आहार गर्म सब्जियों का सूप,पानी एवं पोषक तत्व,पाचन में सहायक, हल्का और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए।
सर्दियों में खाने योग्य फल__
आंवला विटामिन_सी का अच्छा स्रोत, अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, संतरा विटामिन_सी प्रदान करता है, अमरूद से फाइबर एवं विटामिन_सी, सेब फाइबर का स्रोत है।
सर्दियों में खाने योग्य सब्जियां__
गाजर बीटा कैरोटीन, मूली फाइबर, शलजम विटामिन एवं खनिज, पालक आयरन एवं, फोलेट, मेथी फाइबर, सरसों का साग विटामिन एवं खनिज, शकरकंद ऊर्जा एवं फाइबर, मटर प्रोटीन एवं फाइबर।
सर्दियों में कौन-से अनाज खाने चाहिए__
बाजरा से ऊर्जा और फाइबर, मक्का से कार्बोहाइड्रेट एवं फाइबर, गेहूं से ऊर्जा और पोषण, जौ – फाइबर का अच्छा स्रोत, दलिया – पौष्टिक एवं आसानी से तैयार होने वाला भोजन।
यूनानी चिकित्सा में किन खाद्य पदार्थों का उपयोग करें__
शहद को परंपरागत रूप से गर्म मिज़ाज, अदरक को गर्म मिज़ाज, दालचीनी गर्म मिज़ाज, काली मिर्च गर्म मिज़ाज, बादाम पौष्टिक एवं बलवर्धक, खजूर का पौष्टिक एवं ऊर्जादायक, तिल गर्म मिज़ाज, घी पोषण एवं ऊर्जा के लिए होता हैं। ये पारंपरिक यूनानी मिज़ाज के अनुसार ही खाद्य पदार्थ हर व्यक्ति के लिए औषधीय उपचार हैं।
सर्दियों में किन चीजों से परहेज करना चाहिए__
अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थ, जरूरत से ज्यादा तली-भुनी चीजें, अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थ, जरूरत से ज्यादा तली-भुनी चीजें, अत्यधिक मिठाइयां एवं गुड़, बहुत अधिक नमक, अत्यधिक मिर्च-मसाले, जरूरत से ज्यादा भोजन करना।सर्दियों के दिनों में पालक, ड्राई फ्रूट जैसे काजू , बादाम, मखाना, अखरोट, मूंगफली वगैरह में प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा_3 , अंडा , गाजर और सीड्स जैसे पंपकिन, चिया, अलसी के बीज भी खाद्य पदार्थ लेना चाहिये ताकि इनसे मिलने वाले नाइट्रेट, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, कैल्शियम और मैर्नीशियम मिलते है और इनसे ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता हैं, आँखों की रौशनी बनी रहती हैं।
यूनानी चिकित्सा के अनुसार सर्दियों का एक दिन का आहार__
अत्यधिक मिठाइयां एवं गुड़, बहुत अधिक नमक, अत्यधिक मिर्च-मसाले, जरूरत से ज्यादा भोजन करना, सुबह का नाश्ता, दूध या दलिया, 4–5 बादाम और एक मौसमी फल।
दोपहर का भोजन__बाजरे की रोटी, दाल, मौसमी सब्जी और सलाद।
शाम का नाश्ता__अदरक वाली चाय और भुने चने।
रात का भोजन__मूंग की दाल, रोटी और गर्म सब्जियों का सूप।
यूनानी सिद्धांत के अनुसार यूनानी चिकित्सा में विशेष आहार एवं पोषण को इलाज का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसे इलाज-बिल-गिज़ा कहा जाता है। सर्दियों में आहार का चुनाव करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए__
__व्यक्ति के मिज़ाज (Temperament) के अनुसार भोजन।
__उम्र और शारीरिक क्षमता के अनुसार आहार।
__पाचन शक्ति (कुव्वत-ए-हाजिमा) के अनुसार भोजन।
__बीमारी के अनुसार परहेज़।
__भोजन की उचित मात्रा एवं समय।
नोट __डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी रोग और मोटापे से पीड़ित व्यक्तियों को गुड़, शहद, सूखे मेवे, नमक और घी की मात्रा अपने स्वास्थ्य के अनुसार तय करनी चाहिए।

