Homeबिहारअंतरजिला लूट गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, 2 फरार: शेखपुरा में...

अंतरजिला लूट गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, 2 फरार: शेखपुरा में कारपेंटर की पिटाई; बाइक, नकदी और मोबाइल लूटे – Sheikhpura News



शेखपुरा पुलिस ने अंतरजिला लूट गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 19 मई की रात शेखपुरा-महुली मुख्य सड़क मार्ग पर एक कारपेंटर से लूटपाट की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमुई के मोहनपुर गांव निवासी मो. हसनैन और महुली थाना क्षेत्र के अ

.

अरियरी थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित छोटू कुमार नगर थाना क्षेत्र के करिहो गांव का रहने वाला है। वह जमुई के कौवाकोल से अपने भाई के ससुराल से बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने उसे रोका।

फरार 2 आरोपियों की तलाश जारी

अपराधियों ने छोटू कुमार की पिटाई की। उसकी बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल की टावर लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनके पास लूटी गई बाइक भी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version